Rajasthan News: ISI को गोपनीय सूचना भेजने वाले 2 एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान जाकर ली थी ट्रेनिंग
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

जयपुर से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः पाक खुफिया एजेंसी को बाड़मेर में सीमावर्ती क्षेत्रों की गोपनीय सूचनाएं भिजवाने के आरोप में सीआईडी इंटेलिजेंस जयपुर की टीम द्वारा आईएसआई के दो स्थानीय एजेंटों को गिरफ्तार किया है। पैसों के लालच में दोनों आरोपी प्रतिबंधित स्थानों के वीडियो और फोटोग्राफ्स, लोकेशन और अन्य गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहे थे।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस एस सेंगाथिर ने बताया कि लंगों की ढाणी धारवी कला निवासी रतन खान (52) और चिमाणियों की ढाणी शोभाला जेतमाल निवासी पारुराम (34) को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में जासूसी गतिविधियों की सतत निगरानी के दौरान इंटेलिजेंस टीम को इन दोनों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से निरंतर संपर्क होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख सूचना पुख्ता होने पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
एडीजी सेंगाथिर ने बताया कि दोनों आरोपियों से केंद्रीय पूछताछ केंद्र जयपुर पर सभी एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई। जिसमें सामने आया कि रतन खान साल 2012 से नियमित रूप से पाकिस्तान में रह रहे अपने रिश्तेदारों से मिलने के बहाने वहां जाता है। पाकिस्तान प्रवास के दौरान यह पाकिस्तानी आसूचना एजेंसियों के संपर्क में आया और उनसे सीमा क्षेत्रों की गोपनीय सूचनाएं मोबाइल से तैयार कर सोशल मीडिया से भेजने की ट्रेनिंग प्राप्त की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: