अलवर: राजस्थान के अलवर से एक मॉब लिचिंग की घटना सामने आई है, जहां पर कुछ लोगों ने एक मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस घटना में 6 लोगों के शामिल होने का आरोप है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है।
गुर्जर और एससी-मेव समाज के युवकों के बीच हुआ था झगड़ा
दरअसल, 27 अगस्त को गुर्जर और एससी-मेव समाज के युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद 30 अगस्त की मीटिंग के बाद मेव समाज के लोगों ने माफी मांग ली थी। इस मामले के बाद कुछ युवकों ने मिलकर 8 सितंबर की रात में मुस्लिम युवक वकील अहमद की पिटाई कर दी, जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को अलवर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। वहीं, इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
लकड़ी चिराई का काम करता था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक युवक आरा मशीन पर लकड़ी चिराई का काम करता था। परिजनों और मुस्लिम समाज के लोगों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव को लेने से मना कर दिया है इसके लिए मुस्लिम समाज के लोग जयपुर के लिए निकल गए हैं।
एक महीने में दूसरी घटना
हाल ही में अलवर के बानसूर में इसी तरह मामला सामने आया था जहां लकड़ी काटने आए तीन मुस्लिम युवकों की भीड़ ने पिटाई कर दी थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।
(Xanax)
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines