Rajasthan: तीन साल और 18 महीने के दो मासूमों के साथ जिंदा जली महिला, कुछ ही देर पहले झगड़ा करके खेत चली गई थी सास
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

सूरतगढ़: राजस्थान के सूरतगढ़ में एक विवाहिता ने अपने 2 बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। इस घटना के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का उसकी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
यह मामला श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र के ठेठार गांव का है। जहां पर सोमवार को चक 1 के एनडी निवासी ज्योति कंवर (27) पत्नी बजरंग सिंह ने अपने दो मासूम बच्चों मोहित (18 महीने) और सार्थिक (3) के साथ आत्म हत्या कर लिया। विवाहिता और उसकी सास घर में अकेली थीं। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद सास खेत में चली गई। सास के जाने के बाद महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा लिया।
आस-पास के लोग घर से धुआं निकलता देख पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि कमरे के अंदर आग लगी है। इसके बाद गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। राजियासर थाना अधिकारी सत्यानारायण गोदारा और डीएसपी किशन सिंह बिजारणिया मौके पर पहुंचे। राजियासर पुलिस ने तीनों के शवों को सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बता दें कि ज्योति कंवर की बजरंग सिंह से फरवरी 2018 में शादी हुई थी। ज्योति के माता-पिता नहीं हैं। घटना के वक्त ज्योति का पति बजरंग किसी काम से सूरतगढ़ गया हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: