Jaipur News: राजस्थान के उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा द्वारा मुगल बादशाह औरंगजेब को कुशल शासक बताए जाने के कथित बयान के बाद उन्होंने बयान जारी करके माफी मांगी है। उनके पहले दिए गए एक बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद अब इस मामले में बुधवार को बयान जारी करके सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है.
बयान जारी करके मांगी माफी
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है. यहां के वीरों ने कभी भी मुगल शासको के सामने सर नहीं झुकाया और उनका डटकर मुकाबला किया. ऐसे में अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हाथ जोड़कर सभी से माफी चाहती हूं. उन्होंने करणी सेना और राजपूत समाज से विशेष रूप से माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि राजस्थान की धरती पर सेवा करने का मौका मिलना, उनके लिए सौभाग्य की तरह है. उनके इस सार्वजनिक माफीनामे के बाद अब यह विवाद पूरी तरह खत्म हो जाने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- औरंगजेब को कुशल शासक बताने पर बवाल, राजस्थान की यूनिवर्सिटी विवादों के घेरे में
छात्र संगठन की जताई थी आपत्ति
बता दें कि एक शैक्षणिक संगोष्ठी में बोलते हुए कुलपति ने औरंगजेब को एक कुशल प्रशासक बताया था. जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई थी. छात्रों का कहना था कि महाराणा प्रताप की धरती पर औरंगजेब जैसे शासक की तारीफ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस बयान को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई संगठनों ने उन्हे माफी मांगने को मंजूर कर दिया. हालांकि वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा का यह भी कहना था कि कुछ लोगों ने उनके बयान को गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश किया था. उन्होंने कभी भी मुगल बादशाह की तारीफ नहीं की थी. कांफ्रेंस में शिक्षाविद होने के नाते तत्कालीन घटनाक्रम का जिक्र कर रही थी.
यह भी पढ़ें- Udaipur Files के प्रोड्यूसर को Y कैटेगिरी की सुरक्षा, फिल्म को लेकर मिल रही धमकियों के बीच सरकार का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines