औरंगजेब को कुशल शासक बताने पर बवाल, राजस्थान की यूनिवर्सिटी विवादों के घेरे में

Rajasthan News: उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के घेरे में है. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा मुगल शासक औरंगजेब को कुशल प्रशासक कहे जाने के बाद परिसर में छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। मामला इतना बढ़ा कि यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन विरोध का अखाड़ा बन गया. नारेबाजी, तोड़फोड़ और टायर जलाने की घटनाएं सामने आई है.

Sukhadiya University
विज्ञापन

Rajasthan News: उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के घेरे में है. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा द्वारा मुगल शासक औरंगजेब को कुशल प्रशासक कहे जाने के बाद परिसर में छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा. मामला इतना बढ़ा कि यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन विरोध का अखाड़ा बन गया। नारेबाजी, तोड़फोड़ और टायर जलाने की घटनाएं सामने आई है.

छात्र संगठन की आपत्ति

एक शैक्षणिक संगोष्ठी में बोलते हुए कुलपति ने औरंगजेब को एक कुशल प्रशासक बताया. उनके इस बयान को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई. छात्रों का कहना है कि महाराणा प्रताप की धरती पर औरंगजेब जैसे शासक की तारीफ नाकाबिले-बर्दाश्त है.

विज्ञापन

तनावपूर्ण हो गई स्थिति

प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ और आगजनी कर माहौल को अधिक तनावपूर्ण बना दिया. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कुछ छात्रों के निष्कासन का आदेश जारी किया गया, जिसने आग में घी डालने का काम किया.

बयान को तोड़ मरोड़ कर किया पेश

इस बीच कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि वह गैर-हिंदी भाषी है और उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया. साथ ही उन्होंने खेद भी जताया। विरोध करने वाले छात्र इस माफी से संतुष्ट नहीं हैं.

विज्ञापन

कुलपति को हटाने की मांग

पूर्व छात्र नेता हिमांशु Chaudhary और सिद्धार्थ सोनी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कुलपति को हटाया नहीं गया, तो छात्र संगठन सड़कों पर उतरकर उदयपुर बंद का आह्वान करेंगे. वहीं, राजस्थान के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने इस विवाद से किनारा करते हुए इसे कुलपति का व्यक्तिगत बयान करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार इस बयान का समर्थन नहीं करती और कुलपति से ही इसका जवाब मांगा जाना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ