हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है बस स्टैंड का वो मामला, जिसकी वजह से विधायक से भिड़े रोडवेज के चीफ मैनेजर

जयपुर में रोडवेज की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस विधायक रफीक खान और चीफ मैनेजर राकेश राय के बीच जमकर बहस हो गई। दोनों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
MLA Rafiq Khan roadways dispute

जयपुर में आदर्श नगर विधायक रफीक खान और रोडवेज के मुख्य प्रबंधक राकेश राय के बीच बहस हो गई। बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के बीच विवाद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रोडवेज की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर था। विवाद के दौरान प्रबंधक ने विधायक से कहा कि सरकारी रास्ता है, उसे खाली करवाइए। इस पर विधायक ने कहा कि तमीज से बात करो। आवाज नीचे रखकर बात करो।

जानें क्या है मामला

बता दें कि नारायण सिंह सर्कल स्थित बस स्टैंड को ट्रंासपोर्ट नगर शिफ्ट किया जा रहा है। 1 अप्रैल से दिल्ली की ओर जाने वाली बसें ट्रंासपोर्ट नगर से ही चलेंगी। रोडवेज मुख्यालय के निर्देश पर मुख्य प्रबंधक द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रोडवेज के पुराने बस स्टैंड की जमीन की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण का काम शुरू कराया गया है। रोडवेज की जमीन से आसपास रहने वाले लोगों ने रास्ता निकाल रखा था। शनिवार को इसे निगम की ओर से बंद करवाया जा रहा था। इसे लेकर काॅलोनी के लोगों ने विधायक से शिकायत की। इसके बाद विधायक मौके पर पहुंचे तो उनकी रोडवेज के चीफ मैनेजर से बहस हो गई।

कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

वहीं इस मामले के बाद रोडवेज के कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की तो वे आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि विधायक अतिक्रमणकारियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप कर समाधान निकालना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः जयपुर में वीर तेजाजी की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार; बताई ये वजह

मैंने विधायक से अभद्रता नहीं की

रोडवेज के चीफ मैनेजर राकेश राय ने बताया कि रोडवेज से सटी जमीन पर शांति काॅलोनी के सरकारी रास्ते पर किसी ने कब्जा कर रखा है। लोगों ने बस स्टैंड की जमीन के बीच से रास्ता बना रखा था। अब वहां से बसे चलेंगी, ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना है। इसे देखते हुए रास्ते को बंद कर दिया गया। मैंने विधायक से कोई अभद्रता नहीं की। जो उन्होंने पूछा मैंने उनको मामले की जानकारी दी। बाद में मुझे जानकारी हुई कि वो स्थानीय विधायक हैं। मैं केवल आदेशों का पालन करवा रहा हूं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः उड़ान भरते ही राजस्थान गवर्नर के हेलिकॉप्टर में हुआ धमाका, कराई इमरजेंसी लैंडिंग, देखें Video

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola