उड़ान भरते ही राजस्थान गवर्नर के हेलिकॉप्टर में हुआ धमाका, कराई इमरजेंसी लैंडिंग, देखें Video

राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागडे के हेलिकॉप्टर में शनिवार को धमाका हुआ और फिर उसमें से धुआं उठने लगा। इसके बाद पायलट ने हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस घटना को लेकर वीडियो भी सामने आया है।

Rajasthan Governor

राजस्थान गवर्नर हरिभाऊ बागडे के हेलिकॉप्टर ने शनिवार को उड़ान भरी। आसमान में थोड़े ऊपर जाते ही उसमें धमाका हो गया और धुआं उठने लगा। इस पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल पाली पहुंचे। हेलिकॉप्टर ने पाली से जयपुर के लिए उड़ान भरी। इस दौरान गवर्नर का हेलिकॉप्टर जैसा ही हवा में उड़ा, उसमें से धुआं उठने लगा। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के हेलिकॉप्टर में धमाका भी हुआ था। पायलट ने खतरे को भांपते हुए आनन-फानन में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुरक्षित लैंड हुआ हेलिकॉप्टर

हालांकि, हेलिकॉप्टर सुरक्षित जमीन पर उतरा। इस घटना के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे हेलिकॉप्टर में नहीं थे। पाली में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद उन्हें सड़क मार्ग से देसूरी जाना था। वे जैसे ही देसूरी के लिए निकले, वैसे ही यह घटना हुई।

हेलिकॉप्टर के इंजन की जा रही जांच

हेलिकॉप्टर ने खाली ही उड़ान भरी थी। गवर्नर के हेलिकॉप्टर में धमाका कैसा हुआ? इसका कारण अबतक पता नहीं चल पाया है। हेलिकॉप्टर के इंजन की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गवर्नर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ