Minister Kirodi Lal Meena Hinted Resignation: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। एग्जिट पोल के अनुमान धराशाही हो गए हैं। अब तक रुझानों के अनुसार राजस्थान में बीजेपी 14 और कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा हैं। इस बीच राजस्थान की बीजेपी सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफे के संकेत दिए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाई पर बचन न जाई। मंत्री किरोड़ीलाल ने नतीजों से एक दिन पहले दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने मुझे 7 सीटों की जिम्मेदारी दी थी। उन सात में से अगर एक भी सीट बीजेपी हारती है तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा।
किरोड़ीलाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने यहां से वहां तक जाते हुए मुझे 7 सीटों की जिम्मेदारी दी थी। इसके अलावा मैंने 11 सीटों पर मेहनत की थी। अगर 7 सीटों में से एक भी सीट अगर हम हारते हैं तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा। उन्होंने सात सीटों के नाम भी गिनाए थे। इन सात सीटों में भरतपुर, धौलपुर-करौली, अलवर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, सवाईमाधोपुर-टोंक और बारां-झालावाड़ सीट शामिल हैं। किरोड़ीलाल के बयान पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वे अपनी बात के पक्के आदमी है और आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दे देंगे।
बता दें कि दौसा में कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा 1 लाख 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भरतपुर में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली 43 हजार 199 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अलवर में भूपेंद्र यादव 59 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के राव राजेंद्र सिंह 7 हजार 500 वोटों से आगे चल रहे हैं। सवाईमाधोपुर-टोंक से कांग्रेस के हरीशचंद्र मीणा 51 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं बारां-झालावाड़ सीट पर भाजपा के दुष्यंत सिंह 2 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: सीएम के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, बीजेपी को लग सकता है बड़ा झटका
संबंधित खबरें
फर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
2 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
15 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines