राजस्थान में गर्मी बढ़ने के कारण सरकार और प्रशासन की ओर से जनता को जागरूक करने के लिए कुछ जरूरी फैसले लिए गए हैं। इसी भीषण गर्मी के बीच भी सीकर के खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्हें इस गर्मी में कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर के पट के बंद करने के समय को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब खाटू श्याम के मंदिर के पट अब रोजाना दोपहर 2 घंटे के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर कमेटी ने घोषणा कर बताया है कि भीषण गर्मी के कारण दोपहर में 2 घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
कब तक बंद रहेंगे कपाट
इस बढ़ते तापमान के कारण भक्तों का ध्यान रखते हुए मंदिर कमेटी ने दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक मंदिर के पट को बंद रखने का फैसला लिया गया है। भक्तों को दोपहर में लाइनों में खड़े ना रहना पड़े और इसके कारण उनकी सेहत भी खराब न हो और पैदल आने वाले भक्त तप्ती धरती पर नंगे पांव न चले।
ये भी फढ़ें- यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर होगी प्लेन की नाइट लैंडिंग, जानें कब होगा एयर शो
इस दिन नियमित रूप से खुलेंगे मंदिर
भीड़ वाले दिनों एकादशी, द्वादशी शनिवार और रविवार को मंदिर खुला रहेगा। इन सभी दिनों में मंदिर में खाटू श्याम के भक्त नियमित रूप से दर्शन कर सकेंगे गर्मी से बचाव के लगभग सभी उपाय किए गए हैं, जिससे की भक्त बिना परेशानी के दर्शन कर सके।
20 घंटे के लिए बंद रहेंगा मंदिर
अमावस्या और खास त्योहारों पर खाटू श्याम का तिलक और सेवा पूजा की जाती है। इस वजह से मंदिर का पट 20 घंटे के लिए बंद रखा जाता है। अक्षय तृतीया को लेकर अब 30 अप्रैल की रात 10 बजे खाटू श्याम मंदिर का पट बंद होगा और 1 मई की शाम 5 बजे पट खुलेगा। ऐसे में अगर आप वहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन सभी जरूरी बातों का ध्यान रखें और फिर प्लान बनाएं।
ये भी फढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट के साथ फ्री में मिलती हैं ये 7 सुविधाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines