Jodhpur Girl Student Misdeed Case: राजस्थान के जोधपुर जिले के पास डरा देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटी के साथ दरिंदगी की हदें पार की गई। जिले में पिछले 3 सप्ताह में गैंगरेप का यह छठा मामला सामने आया है। जोधपुर के पास फलोदी जिले की पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। 10वीं क्लास की छात्रा ने 11 नाबालिग लड़कों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पिता के साथ थाने आकर अपनी आपबीती बयां की। छात्रा 10 दिन से तनाव में थी। मां ने जब उससे इसका कारण पूछा तो वह रोने लगी। जिसके बाद दर्दभरी कहानी बताई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
रात को मिलने नहीं आई तो…
छात्रा निजी स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। उसने इस साल जनवरी में एक विद्यार्थी को फोन कर होमवर्क पूछा था। आरोपी ने उसका नंबर आगे दो लड़कों में बांट दिया। जिसके बाद तीनों लड़के उसे परेशान करने लगे। अप्रैल महीने में एक आरोपी ने स्कूल छोड़ दिया। उस लड़के ने पीड़िता को 15 जुलाई को फोन करके रात को मिलने बुलाया। नहीं तो पिता की हत्या की धमकी पीड़िता को दी गई। जिसके बाद लड़की मिलने गई। वहां 5 लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
धमकी देकर दोबारा बुलाया, बारी-बारी किया रेप
जिसका वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देंगे। पिता को मार देंगे। वे उसे कई बार फोन करके तंग करने लगे। पीड़िता बुरी तरह आरोपियों के चंगुल में फंस गई। 19 अगस्त को आरोपियों ने फिर कॉल की। रात को मिलने बुलाया। जिसके बाद वह मिलने गई तो 6 आरोपियों ने फिर बारी-बारी रेप किया। इसके बाद आरोपी घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता दर्द सहती रही, लेकिन किसी को इसके बारे में नहीं बताया।
यह भी पढ़ें:रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप, फिर 14 लाख में बेचा; विधवा महिला से हैवानियत की रुला देने वाली कहानी
एक दिन पहले मां ने जब उससे परेशानी का कारण पूछा तो वह रो पड़ी। जिसके बाद अपनी परेशानी के बारे में परिवार को बताया। Rajasthan पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। वारदात के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है। जिन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:एक लड्डू ने खराब कर दी 13 साल की लड़की की लाइफ, चाची पहरा देती रही; युवक रेप करता रहा
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
10 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines