राजस्थान के झालावाड़ में हुए दर्दनाक हादसे से हर कोई आहत है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हादसे वाली जगह पहुंचीं। इस दौरान वसुंधरा राजे मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा,’ मैं आप लोगों का दर्द महसूस कर सकती हूं,क्योकि मैं भी एक मां हूं। मैं समझ सकती हूं कि एक मां अपनी संतान को कैसे पालकर बड़ा करती है।’
परिवार का न हो किसी भी तरह की दिक्कत
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दर्द है,जिसकी कोई सीमा नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के सपने देखते हैं कि मेरा बच्चा बड़ा हो कर ये बनेगा-वो बनेगा। यह हादसा उन सपनों का अंत है। जो माता-पिता और उन बच्चों ने देखे थे। परिजनों से मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इनके घर कच्चे हैं। इन घरों को किसी भी सरकारी योजना से जल्द से जल्द से पक्का कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। इन परिवार को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
वसुंधरा राजे नहीं रोक पाईं आंसू
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को पीपलोदी स्थित सरकारी स्कूल में 7 बच्चों की मौत से आहत परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने भरे मन से कहा कि यह ऐसी घटना है जिसने मुझे अंदर तक हिला दिया। भाई-बहन कान्हा और मीना की असामयिक मौत से आहत परिवार की चीखें सुनकर राजे अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इस परिवार में दो बच्चे थे,दोनों इस हादसे में चल बसे।
ये भी पढ़ें: 7 बच्चों की जलती चिता, रोते बिलखते परिजन… राजस्थान के झालावाड़ में हादसे के बाद कैसे हालात?
चिराग बुझ गए अब जीकर क्या करेंगे?
परिजनों ने कहा घर के चिराग ही बुझ गए।अब हम जी कर क्या करेंगे ? यह सुन पूर्व सीएम ने कहा-दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह,विधायक गोविन्द रानीपुरिया,कलेक्टर अजय सिंह राठौड़,एसपी अमित कुमार,जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा व आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर शर्मा मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 30 गंभीर घायल
अस्पताल में घायलों से की मुलाकात
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जिले के प्रभारी रवि जैन को निर्देश भी दिए कि मृतक के परिजनों को किसी भी सरकारी योजना में पक्के आवास बनवाएं। इसके बाद वे मनोहर थाना पहुंचीं, जहां राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में अपना इलाज करवा रहे घायलों से मिलीं। वसुंधरा राजे डॉक्टरों को उनके इलाज में जरा भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बता दें कि स्कूल हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 27 बच्चे घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
4 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
5 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
8 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines