राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 30 गंभीर घायल

Jhalawar school accident: राजस्थान के झालावाड़ स्थित मनोहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से 30 बच्चे घायल हो गए। इसके बाद गांव वाले और प्रशासन मौके पर पहुंचे और बच्चों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

Rajasthan school roof collapse

सरकारी स्कूल की छत गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोग (Pic Credit-News24)

Rajasthan school roof collapse: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र के मनपसंद गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलोदी का भवन भारी बारिश के चलते ढह गया। इस हादसे में 30 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं 7 बच्चों की मौत हो गई।

सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा

हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए मौजूद थे। भवन का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे दर्जनों छात्र-छात्राएं मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने में जुट गए। प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

जानकारी में सामने आया कि मलबे में दबे सभी छात्र कक्षा 7 के हैं। सातवीं कक्षा के छात्रों की संख्या भी 70 के करीब बताई जा रही है। अभी भी मलबे में करीब 15 बच्चे फंसे हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी को घटना स्थल पर भेजा है। जिला कलेक्टर को भी मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने माना कि घटना में बच्चों की मौत हो गई है जबकि कई बच्चे घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हादसे को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों और शिक्षकों के हताहत होने की खबर मिल रही है। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों को शीघ्र लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ