Rajasthan Hindi News: राजस्थान बीजेपी में गुटबाजी की खबरें कांग्रेस की तरह अब आम हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने खुद के नेता प्रतिपक्ष बनने के सवाल पर कहा कि पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी, उसे अच्छे से निभाता हूं। पूनिया ने कहा कि मैं किरोड़ी लाल के व्यक्तिगत बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

मीडिया से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि ईआरसीपी पर पीएम मोदी ने बयान दे दिया है। कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है। लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रही है। ऐसे में कांग्रेस ईआरसीपी के मुद्दे पर राजनीति करती है। पेपर लीक मामले में किरोड़ी लाल ने कहा था कि पूनिया मुझसे मिलने भी आए थे और कहकर गए थे कि इस मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। मगर मुझे तो नहीं दिखा। क्यों नहीं दिखा आप उनसे पूछिए।

उन्होंने कहा कि सतीश पूनिया की अगुवाई में पेपर लीक को लेकर जो आंदोलन चलना चाहिए था, वो उन्होंने नहीं दिखाया। बता दें कि पेपर लीक मामले को लेकर हाल ही में पूनिया जयपुर आगरा हाईवे पर धरने पर बैठे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ