Rajasthan Hindi News: गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अडाणी साहब का शेयर डाउन चल रहा है तो पूरी दुनिया में तहलका मच गया। हम हमारे कर्मचारियों को शेयर मार्केट की दया पर नहीं छोड़ सकते। आज मेरी बात सही साबित हो गई।
ओपीएस पर प्रधानमंत्री को निर्णय लेना होगा
सीएम ने कहा अडाणी के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अडाणी (Rajasthan Hindi News) साहब का शेयर डाउन चल रहा है तो पूरी दुनिया में तहलका मच गया। पूरा देश हिल गया। पूरी दुनिया में चर्चा चल रही है। अडाणी के तमाम शेयर नीचे आ गए तो अब एलआईसी, एसबीआई के भी शेयर नीचे आ गए।
मैंने पहले भी इस सदन में कहा है कि हम हमारे कर्मचारियों को शेयर बाजार की दया पर नहीं छोड़ सकते। जिसने भी अडाणी को लोन दिया है उन सब के शेयर धड़ाम हो गए हैं।
वही बात मैंने कही थी कि एनपीएस के माध्यम से पूरा पैसा शेयर मार्केट में जमा हो रहा है, वह धड़ाम हो जाएगा तो कर्मचारियों के भविष्य का क्या होगा? इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए। हमारा कर्मचारी है, उसे क्या इसके लायक नहीं रखेंगे कि उसका भविष्य सुरक्षित रहे।
और पढ़िए – Delhi High Court: लोकसभा, विधानसभा, नगरपालिका चुनाव एक साथ कराने की मांग; जनहित याचिका दाखिल
पीएम को ओपीएस आज नहीं तो कल लागू करना पड़ेगा
गहलोत ने कहा कि मैंने पीएम से ओपीएस लागू करने के लिए बात की है। (Rajasthan Hindi News) मैं किसी को छोड़ने वाला नहीं हूं। मेरा बस चलता तो मैं पहुंच जाता, बात करता, मुझे आप सब ने मिलकर यहां बैठाया है तो मेरी ड्यूटी बनती है कि मैं खुलकर बात करूं। मैंने उनसे बात की है। फिर कहना चाहूंगा, पूरे सदन को एकजुट होकर बात करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
16 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines