Rajasthan Hindi News: गुरुवार को सीएम राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ईआरसीपी को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को इतना बड़ा पोर्टफोलियो कैसे दे दिया?
सीएम बोले- संजीवनी उनके पीछे पड़ी है
गहलोत ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जमकर निशाना साधा। (Rajasthan Hindi News) उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को लेकर वंसुधरा राजे के समय प्रोजेक्ट बना था। अब केंद्रीय मंत्री 75ः25 की बात करके राजस्थान को गुमराह कर रहे हैं। उनसे कोई उम्मीद भी नहीं कर सकते। संजीवनी उनके पीछे पड़ी है।
संजीवनी चिट फंड घोटाले में जगह-जगह बेचारे गरीब लोगों का पैसा डूब गया। सभी कौम के लोग हैं, क्या गजेंद्र सिंह को चिंता नहीं होनी चाहिए। कई लोगों ने पूरी जिंदगी की कमाई डूबो दी। मेरे पास बुर्जुग लोग आए थे, उनकी पीड़ा सुनकर आंसू आ जाएं। ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा पॉर्टफोलियो कैसे दे दिया?
और पढ़िए – Delhi High Court: लोकसभा, विधानसभा, नगरपालिका चुनाव एक साथ कराने की मांग; जनहित याचिका दाखिल
ईआरसीपी बहुत अहम परियोजना गहलोत
गहलोत ने कहा- पीएम दौसा आ रहे हैं। यह सुन रहे हैं। यह अच्छा मौका है। (Rajasthan Hindi News) हम उन्हें ईआरसीपी का मुद्दा याद दिलाएं या हम सब मिलकर दिल्ली चलें। पीएम चाय पिलाएं तो ठीक, इतनी तो पीएम की याददाश्त है कि उनका किया हुआ वादा याद आ जाएगा। नहीं तो हम साथ में उनके भाषण की रिकॉर्डिंग ले जाएंगे। ईआरसीपी बहुत अहम परियोजना है। इस पर हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines