हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उफ्फ! ये गर्मी कितनी जानें लेगी? राजस्थान में हीट स्ट्रोक से 3 की मौत, 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

Rajasthan Heatwave IMD Red Alert: राजस्थान के 14 शहरों के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 3 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक जाने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में धूप की किरणें झुलसा रही हैं।

IMD Heatwave Red Alert for Rajasthan: राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 7 दिन से प्रदेश हीटवेव की चपेट में है। बीते दिन भी प्रदेश के करीब 19 शहरों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। बुधवार को राजस्थान का बाड़मेर शहर ​​देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं आज प्रदेश के बालोतरा इलाके में हीट स्ट्रोक से 3 लोगों की मौत होने की खबर है। एक व्यक्ति की मौत रिफाइनरी में हुई, जहां वह मजदूरी करता था। 2 मजदूरों की अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हीट स्ट्रोक के चलते एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे को जोधपुर रेफर कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर एक युवक की मौत हुई है। एक अन्य युवक की मौत होने की भी चर्चा है।

 

यह भी पढ़ें:धरती के ‘स्वर्ग’ कश्मीर में हीटवेव, लू से जूझ रहे लोग-टूरिस्ट; जानें रेड जोन में देश के कौन-कौन से शहर?

विज्ञापन

14 जिलों के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के 14 जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर में भीषण लू के थपेड़े परेशान कर सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में 27 मई तक जहां अधिकतम तापमान 50 डिग्री जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है। दक्षिण राजस्थान के कुछ इलाकों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि बच्चों-बुजुर्गों को घरों के अंदर ही रखें।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में चलेगी लू, राजस्थान में 48 डिग्री तापमान, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम?

गर्मी के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में गर्मी 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। शहर में 20 मई को अधिकतम तापमान 45.9 दर्ज किया है। अब से पहले साल 2016 में शहर का तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। 19 मई 2016 को जोधपुर के फलोदी इलाके का तापमान 51 डिग्री दर्ज हुआ था। यह राजस्थान के इतिहास का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तापमान हे। 19 मई 2016 को ही चूरू में सबसे ज्यादा तापमान 50.2 डिग्री दर्ज हुआ था। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर का तापमान 49.5 डिग्री था। वहीं अब 8 साल बाद 2024 में बाड़मेर का तापमान 48 डिग्री पहुंचा है। ऐसे में इस बार राजस्थान में गर्मी के पिछले सभी रिकॉर्ड टूटने की आशंका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:बंगाल की खाड़ी से आ रहा मानसून, लोगों को भीषण गर्मी से दिलाएगा राहत, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola