सीएम भजनलाल ने गहलोत सरकार का एक और फैसला पलटा, अब जयपुर में होगा सिर्फ एक नगर निगम

सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत की सरकार का एक और बड़ा फैसला बदल दिया। अब जयपुर में सिर्फ एक ही नगर निगम होगा। कांग्रेस की सरकार ने 2019 में जयपुर हेरीटेज और जयपुर ग्रेटर दो नगर  निगम बनाए थे।

CM Bhajanlal Sharma on sakoor khan

PA शकूर खान पर भजनलाल सरकार मौन क्यों? उठे सवाल। फाइल फोटो

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पिछली सरकार का एक और बड़ा फैसला पलट दिया। इसके तहत अब जयपुर में दो नगर निगम के बजाए एक ही नगर निगम होगा। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने साल 2019 में जयपुर हेरीटेज और जयपुर ग्रेटर नाम से दो नगर निगम का गठन किया था, लेकिन अब भजनलाल सरकार ने इस फैसले को बदल दिया। अब इन दोनों नगर निगम को मिलाकर जयपुर नगर निगम एक ही होगा।

विज्ञापन

राज्य सरकार की अधिसूचना दोनों नगर निगम के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद प्रभावी होगी। जब अशोक गहलोत की सरकार थी तब न सिर्फ जयपुर में बल्कि जोधपुर और कोटा में भी एक के बजाए दो-दो नगर निगम बनाए गए थे। दो नगर निगम बनने से कांग्रेस को राजनीतिक फायदा भी मिला था। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में बीजेपी के पास बहुमत था और सौम्या गुर्जर भाजपा से चुनाव लड़कर मेयर बनीं। साथ ही बोर्ड भी बीजेपी का बना। वहीं, जयपुर हेरीटेज में कांग्रेस का मेयर और बोर्ड बना।

विज्ञापन

17 अप्रैल तक मांगे गए सुझाव

अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है और भजनलाल सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले को पलट दिया है। इसके बाद जयपुर के कुल 250 वार्ड का पुनर्गठन कर फिर से पहले की तरह 150 वार्ड बनाए जाएंगे। इन वार्डों के सीमांकन का प्रस्ताव भी निर्धारित किया गया है। इन प्रस्ताव पर आम जनता से 17 अप्रैल तक सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन

अब 3-4 वार्डों को मिलाकर बनेगा एक वार्ड

ऐसा कहा जा रहा है कि परिसीमन के तहत अब भजनलाल सरकार 3 से 4 वार्डों को मिलाकर एक वार्ड बनाएगी। उधर, कांग्रेस सरकार ने जब जयपुर हेरीटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम बनाया था तो उस वक्त हर वार्ड की जनसंख्या करीब 10 से 14 हजार के बीच में थी, जोकि अब बढ़कर करीब 25 से 30 हजार तक हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ