Rajasthan news:राजस्थान के श्रीगंगानगर के गंजसिह इलाके में सरकारी स्कूल के अध्यापक को छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में ग्रामीणों ने टीचर की जमकर पिटाई की। आरोपी गांव के सात डीडी सरकारी स्कूल में सोशल साइंस का अध्यापक है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से आरोपी छेड़छाड़ करता था । स्कूल ने पढ़ने वाली एक छात्रा के दादा ने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं से छेड़छाड़ के करने की हरकत से गुस्सायें ग्रामणों ने टीचर की पिटाई की, बाद में आरोपी टीचर का मुंह भी काला कर दिया।
वहीं टीचर ने भी मारपीट करने, मुंह काला कर वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप
आरोपी टीचर जिले के ही सादुलशहर का रहने वाला है, ग्रामीणों का आरोप है कि टीचर राजेश स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ कर उनकों परेशान करता है। छात्राओं से जानकारी मिलने पर टीचर से बात करनी चाही तो वह छुट्टी पर चला गया। छुट्टी से शनिवार को वापस लौटने पर लौटा तो ग्रामीण उससे बात करने पहुंचे। इस दौरान टीचर अपने साथ दो-तीन लोगों को अपना पक्षधर बना लिया। ग्रामीणों ने टीचर को घेर लिया। ग्रामीणों ने टीचर को पीटा और उसका मुंह काला कर दिया।
टीचर का आरोप- मोबाइल छीनकर पीटा
इस मामले में टीचर राजेश कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत है। उनके पास छात्रा के पिता की फेसबुक आईडी से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद इस आईडी से मैसेज आने लगे। मैसेज का जवाब देना भारी पड़ गया। शनिवार को स्कूल की प्रिंसिपल का फोन आया कि ग्रामीण स्कूल में आए हैं और उन्हें स्कूल आना होगा।
वह स्कूल में आया तो ग्रामीणों ने मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि वह दिसंबर 2022 से स्कूल में पढ़ा रहे है लेकिन कभी कोई आरोप नहीं लगा है। टीचर का कहना है कि ग्रामीणों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसके बाद हथियार दिखाकर पीटा। सिर पर काला तेल डाला। टीचर का आरोप है ग्रामीण अपने बचाव के लिए छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं।
दोनो पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई
एसएचओ सुभाष बिश्नोई ने बताया कि पीड़ित छात्रा के दादा ने टीचर के खिलाफ बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं टीचर ने भी गांव के 10 से 15 पंद्रह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। दो पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines