फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से बने ‘डॉक्टरों’ पर बड़ा एक्शन: राजस्थान SOG की ताबड़तोड़ रेड, RMC के पूर्व रजिस्ट्रार समेत कई अधिकारी गिरफ्त में, 90 से ज्यादा संदिग्ध डॉक्टर चिन्हित, करोड़ों के खेल का खुलासा राजस्थान में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए डॉक्टर बनने वाले गिरोह पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) के तत्कालीन रजिस्ट्रार सहित कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि शुरुआती जांच में 90 से अधिक ऐसे “डॉक्टरों” की पहचान हुई है, जिन्होंने फर्जी FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) प्रमाण पत्र के आधार पर इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन हासिल किया.
कैसे खुला पूरा मामला?
एसओजी को फर्जी FMGE सर्टिफिकेट की शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ. जांच के दौरान करौली में इंटर्नशिप कर रहे एक आरोपी पीयूष त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सामने आया कि उसे फर्जी सर्टिफिकेट दिलाने में कई दलालों और सहयोगियों की भूमिका थी. इसके बाद जांच का दायरा बढ़ा और एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ.
RMC के अंदर तक फैला नेटवर्क
जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि राजस्थान मेडिकल काउंसिल के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी इस पूरे खेल में शामिल थे. ये लोग दलालों के साथ मिलकर फर्जी इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन दिलवाते थे, जिससे बिना वैध योग्यता के लोग डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे थे.
20–25 लाख में बिकता था ‘डॉक्टर’ बनने का रास्ता
प्रारंभिक जांच में समाने आया कि हर अभ्यर्थी से 20 से 25 लाख रुपये तक वसूले जाते थे करीब 11 लाख रुपये RMC के अधिकारियों/कर्मचारियों तक पहुंचते थे. बाकी रकम दलालों में बांटी जाती थी. यानी “डॉक्टर” बनने का पूरा सिस्टम पैसों के दम पर खरीदा जा रहा था. जांच में यह भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह लोग विदेश की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान फेल हो गए थे लेकिन जो अभ्यर्थी पास हुए थे उनके रोल नंबर को इन्होंने सत्यापन के लिए राजस्थान मेडिकल काउंसिल के पास अपने नाम से फर्जी मार्कशीट लेकिन पास हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर लगा कर भेज दिए, और आरएमसी के अधिकारियों ने भी केवल रोल नंबर का सत्यापन किया उसे जुड़े बाकी सभी दस्तावेजों की जांच में लापरवाही बरती. इस तरह फेल हो चुके इन विद्यार्थियों का फर्जी तरीके से राजस्थान मेडिकल काउंसिल के पास रजिस्ट्रेशन भी करवा दिया जो कि डॉक्टर की प्रैक्टिस के लिए नहीं है नियमानुसार जरूरी भी था.
9 जिलों में एक साथ छापेमारी
इस बड़े ऑपरेशन में SOG की 7 टीमों के साथ 9 जिलों की पुलिस की 14 टीमों ने मिलकर कार्रवाई की. जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, दिल्ली सहित कई जगहों पर एक साथ दबिश दी गई, जिससे गिरोह को संभलने का मौका तक नहीं मिला. सूजी पहले भी इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और राजेश शर्मा नाम का एक मुख्य सूत्र धार्मिक गिरफ्तार हुआ है उसे पूछताछ के दौरान उन लोगों का पता चला जिन्होंने की पैसे देकर फर्जी सर्टिफिकेट बनाए थे जिसके बाद 93 से ज्यादा ऐसे लोग एसओजी की जांच की रडार में आ गए.
निजी अस्पतालों तक पहुंचा फर्जीवाड़ा
उदयपुर से पकड़े गए एक आरोपी डॉक्टर यश पुरोहित के बारे में खुलासा हुआ कि वह फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर निजी अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहा था. यह मामला न केवल धोखाधड़ी बल्कि लोगों की जान से खिलवाड़ का भी है.
जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव
एसओजी का कहना है कि मामले में जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. आम जनता के लिए जरूरी जानकारी लोग अब किसी भी डॉक्टर की सच्चाई खुद भी जांच सकते हैं.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines