(शाबिर अहमद)
Rajasthan Assembly Election 2023 : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके बाद से कांग्रेस तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। राजस्थान में कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है, जबकि भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव के लिए कब अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी? राजस्थान में अगले महीने 25 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्य की जनता को लुभाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के बारां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट की तारीख की भी घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें : दीया कुमारी… राजस्थान का शाही चेहरा, जिसे मिली जो सीट, वहां से दर्ज की जीत
खरगे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर कहा था कि 18 अक्टूबर को आ जाएगी। इस दौरान उन्होंने ERCP जन जागरूकता अभियान में कहा कि ये तो मुझे पता नहीं कि प्रधानमंत्री कितनी बार राजस्थान आए लेकिन वो फिरते ही रहते हैं। संसद में कम बैठते हैं, लेकिन चुनाव और प्रचार के लिए हर राज्य में दौड़ते रहते हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए वह गली-गली घूमे, लेकिन उनको यश नहीं मिला।
राजस्थान में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। राज्य में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींच तान जग जाहिर है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा भी है कि दोनों नेता अपने- अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते हैं, इसलिए कांग्रेस अभी तक राजस्थान के लिए अपनी लिस्ट नहीं जारी कर पाई है। वहीं, कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं ‘राजस्थान की शकीरा’ जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले ज्वाॅइन की आम आदमी पार्टी
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
47 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines