कौन हैं 'राजस्थान की शकीरा' जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले ज्वाॅइन की आम आदमी पार्टी

Gori Nagori Join AAP Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 23 नवंबर को प्रदेश में मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियां उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने में जुटी है।

Gori Nagori Join AAP Rajasthan Assembly Election 2023

Gori Nagori Join AAP Rajasthan Assembly Election 2023

Gori Nagori Join AAP Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 23 नवंबर को प्रदेश में मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियां उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने में जुटी है। इस बार के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भी अपना दमखम दिखाने जा रही है। इसी क्रम में पार्टी ने बिग बाॅस फेम और राजस्थानी फोक डांसर गोरी नागौरी, कांग्रेस प्रवक्ता वेद प्रकाश शर्मा, मनोज लवाना समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के प्रभारी विनय मिश्रा ने सभी को पार्टी सदस्यता दिलाई।

गोरी के साथ ये नेता हुए शामिल

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज को लेकर चलती है इसलिए हर तबके के लोग आप से जुड़ रहे हैं। ताकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के बदलाव की राजनीति की मुहिम में हिस्सेदार बन सकें। ये तो अभी शुरुआत है अभी बहुत से बड़े नाम आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं।

आम आदमी पार्टी ज़मीन से जुड़ी हुई पार्टी है- गोरी

वहीं इस अवसर पर गोरी नागौरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली और पंजाब में जनता को जो सुविधाएं और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है उससे प्रभावित और अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार राजनीति से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। देश की जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरी भी ये जिम्मेदारी है कि राजस्थान की जनता की उन समस्याओं का समाधान हो जिनसे जनता जूझ रही है। समस्याओं का समाधान सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ज़मीन से जुड़ी हुई पार्टी है और लोगों की तकलीफ समझती है। इसलिए आने वाले समय में राजस्थान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

जानें कौन है गोरी नागौरी

राजस्थान के नागौर जिले में 11 जून 1990 को जन्मी गोरी मलिक को दुनिया ‘गोरी नागौरी’ के नाम से जानती है। 12वीं तक गांव में पढ़ने वाली गोरी ने अपनी काॅलेज की शिक्षा जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से प्राप्त की। गोरी को बपचन से ही डांस में रूचि थी। इसलिए 9 साल की उम्र से ही उसने डांस सीखना शुरू कर दिया था। वह स्कूल की डांस प्रतियोगिता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। वह राजस्थानी गीतों के लिए बोल्ड डांस करने के लिए प्रसिद्ध हैं। लोग गोरी को ‘राजस्थानी शकीरा’ कहकर भी बुलाते हैं। गोरी को प्रसिद्धि बिग बाॅस सीजन 16 से मिली। जब वे इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थी। हालांकि वे इस शो की फाइनल स्टेज तक पहुंचने से पहले ही बाहर हो गई थीं।

जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्ट।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ