Rajasthan Election 2023: झालावाड़ बीजेपी के अध्यक्ष संजय जैन मंगलवार को जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उधर राजपूत समाज पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आक्रोशित समाज के लोगों का धरना आज भी जारी है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी समाज के लिए अमर्यादित टिप्पणी नहीं की। ना ही कभी आगे करूंगा। मैंने पार्टी के लिए पूर्ण प्रतिष्ठा से काम किया है।
दूसरी बार बने थे जिलाध्यक्ष
पूर्व सीएम में खास सिपहसालारों में से एक संजय जैन का इस्तीफा देना सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय रहा। इस पूरे मामले पर अभी तक वंसुधरा का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन पार्टी चुनावी साल में किसी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहती। इसलिए संजय जैन से इस्तीफा ले लिया गया। बता दें कि संजय जैन वंसुधरा के खास होने के कारण ही दूसरी झालावाड़ बीजेपी के जिलाध्यक्ष बने थे। वह वर्तमान में झालावाड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष भी हैं। वहीं दूसरी कई कार्यकर्ताओं में इस बात की नाराजगी थी कि बार-बार एक ही व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बना देना ठीक नहीं था।
यह भी पढ़ें: विधानसभा में पेश होगा अनुपूरक बजट, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को करेगा घेरने की कोशिश
जैन ने इस्तीफे में नहीं प्रकट किया खेद
वहीं उधर धरना दे रहे राजपूत समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक संजय जैन पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। समाज उन्हें पार्टी से बाहर देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो राजपूत समाज पूरे राजस्थान में प्रदर्शन करेगा। बताया जा रहा है कि जैन ने अपने इस्तीफे में अपनी कहीं गई बात पर खेद प्रकट नहीं किया। इसलिए समाज का धरना जारी रहेगा।
यह कहा था संजय जैन ने
झालावाड़ में भूमि विकास बैंक के चुनावों के दौरान बीजेपी समर्थित प्रत्याक्षी रणवीर सिंह राठौड़ के नामांकन के दौरान कई लोग मौजूद थे। रणवीर सिंह ने नामांकन फाड़ने का आरोप लगाया था। इसके बाद वहां पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय जैन और अन्य लोग वहां पहुंचे और उनके इस कृत्य का विरोध जताया। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों द्वारा राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया और धरना शुरू कर दिया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines