Vasundhara Raje News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के राजनीतिक भविष्य को लेकर फिलहाल अटकलबाजियों का बाजार गर्म है। इन सबके बीच वसुंधरा भी सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। मंगलवार को राजे अलवर पहुंचीं। जहां उन्हाेंने शिवमहापुराण कथा में हिस्सा लिया। इसी कथा में अलवर सांसद योगी बालकनाथ भी पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य और मौसम एक जैसे होते हैं।
सभी मनुष्य एक जैसे नहीं होते- राजे
उन्होंने आगे कहा कि ये दोनों कब बदल जाए पता ही नहीं चलता। लेकिन सभी मनुष्य एक जैसे नहीं होते हैं। राजे ने कहा कि जीवन संघर्ष भी एक समुद्र मंथन जैसा ही है, जिसमें से अमृत ही नहीं विष भी निकलता है। उस विष को पीने वाला ही सच्चा शिव भक्त होता है। राजे ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं शिवभक्त हूं। शिव के सहारे हूं। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकालेश्वर का भव्य कोरिडोर बनवाया।
यह भी पढ़ें: Weather Live Update: हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश जारी; दिल्ली में यमुना ने फिर पार किया खतरे का निशान, IMD का अलर्ट
भव्य राम मंदिर पीएम मोदी की देन
वसुंधरा यहीं नहीं रूकी उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर पीएम मोदी के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उन पर बड़ी कृपा है। इसलिए उन्हें 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का अवसर मिला। पूर्व सीएम ने कहा कि सत्य ही ईश्वर है। सत्य ही शिव है। इसलिए शिव को अपनाना है तो सत्य पर रहो।
चुनाव में वसुंधरा की भूमिका स्पष्ट नहीं
राजे ने पीएम मोदी के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए वाराणसी, अयोध्या और उज्जैन में हुए मंदिरों के विकास कार्यों की सराहना की है। बता दें कि इससे पहले वसुंधरा कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुकी है। अब अलवर में भी पीएम मोदी के कार्यों की तारीफ की। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में अभी तक चुनाव में पूर्व सीएम की भूमिका को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। पिछले दिनों पूर्व सीएम दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलीं थीं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
21 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines