Weather Live Update: हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश जारी; दिल्ली में यमुना ने फिर पार किया खतरे का निशान, IMD का अलर्ट

Weather Live Update, Yamuna danger mark, rain alert, IMD Alert, Himachal Pradesh, Uttarakhand Weather, Weather Forecast
विज्ञापन

Weather Live Update: पहाड़ी राज्यों में हो रही ताजा बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी फिर से खतरे के निशान को पार करके 205.60 मीटर पर बह रही है। मूसलाधार बारिश और हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद एक सप्ताह में पहली बार यमुना 205.33 मीटर के खतरे के स्तर से नीचे आई थी, जिसके बाद नदी से सटे दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का फिर से अलर्ट जारी हुआ। वर्तमान में दोनों राज्यों में बारिश का दौर जारी है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में उत्तर भारत के कई हिस्से भारी बारिश की चपेट में हैं, जिसके कारण नदियां उफान पर हैं। बारिश और बाढ़ से हुई घटनाओं में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

हरियाणा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को हरियाणा में भारी बारिश के कारण एक और मौत की सूचना मिली है। अब राज्य में मरने वालों की संख्या 35 हो गई। राज्य में हाल ही में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई जिलों में बाढ़ आ गई। मंगलवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 1,362 गांव और 1.73 लाख हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमें कहा गया है कि प्रभावित इलाकों से कुल 6,629 लोगों को निकाला गया है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश प्रभावित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लिए में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश/तूफान के पूर्वानुमान को लेकर येलो और 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल में चंबा और कांगड़ा जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो से तीन घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के बाकी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे नालों, नदियों और बरसाती नालों के पास न जाएं।

दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान के पार

बुधवार सुबह दिल्ली के ओल्ड यमुना ब्रिज पर यमुना एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई। इसका कारण पड़ोसी राज्यों में हाल ही में हुई बारिश है। नदी खतरे के स्तर 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर 205.60 मीटर पर बह रही थी। अधिकारी पहाड़ी इलाकों में बारिश के बीच यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका जता रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ