हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ED ने सीएम गहतोल के बेटे वैभव से पूछताछ की तारीख बदली, अब 30 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया

ED Notice to Vaibhav Gaglot : ईडी ने पहले 27 अक्टूबर को वैभव को पेश होने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद वैभव गहलोत ने और समय मांगा था, तब ईडी ने इसे बढ़ा दिया। अब वैभव गहलोत 30 अक्टूबर को 11:30 बजे दिल्ली में ईडी के सामने पूछताछ को लिए पेश होंगे।

विज्ञापन
वैभव गहलोत को ईडी ने अब 30 अक्टूबर को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।

(के. जे. श्रीवत्सन, जयपुर)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को अब 27 अक्टूबर की जगह 30 अक्टूबर को ईडी के सामने पेश होना होगा। ईडी ने पहले 27 अक्टूबर को वैभव को पेश होने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद वैभव गहलोत ने और समय मांगा था, तब ईडी ने इसे बढ़ा दिया। अब वैभव गहलोत 30 अक्टूबर को 11:30 बजे दिल्ली में ईडी के सामने पूछताछ को लिए पेश होंगे।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर कहा कि उनके बेटे वैभव को ईडी ने समन भेजा है।

गहलोत ने कहा कि अब आप समझ सकते हैं, मैं लगातार कहता आ रहा हूं कि राजस्थान में रोज ईडी की रेड इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी यह नहीं चाहती कि यहां कि महिलाओं, किसानों और गरीबों को योजनाओं का लाभ मिले। राजस्थान का सियासी तापमान हाई वोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो रहा है बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा का कहना था कि संचार घोटाले को लेकर वो ईडी से बात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि ईडी का एक्शन इसको लेकर भी हो सकता है। तकरीबन चार महीने पहले रीट पेपर को लेकर इस बात का दावा किया था कि गोविंद सिंह डोटासरा और उनका परिवार इस घोटाले में शामिल है।

वैभव गहलोत की पत्नी समेत कई लोगों ने नाम हैं शामिल
नौ जून बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने ईडी में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि कुछ व्यापारिक उपक्रमों का इस्तेमाल सीएम अशोक गहलोत के काले धन को सफेद करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने वैभव गहलोत के खिलाफ शिकायत की और उनके व्यापारिक सहयोगी बताए गए एक व्यक्ति के ख़िलाफ़ PMLA के तहत एक्शन की मांग की थी। शिकायत में वैभव गहलोत की पत्नी समेत कई के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Assembly Elections 2023: राजस्थान कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में किया 19 उम्मीदवारों का ऐलान; अब तक 95 मैदान में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें