Assembly Elections 2023: राजस्थान कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में किया 19 उम्मीदवारों का ऐलान; अब तक 95 मैदान में

Rajasthan Assembly Election: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी गुरुवार को जारी राजस्थान के 19 और उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट के साथ 200 में से 95 विधानसभा सीटों पर अब तक अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 1

केजे श्रीवत्सन/जयपुर

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान में गुरुवार को 19 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। तीसरी लिस्ट में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के हक में वोट करने वाली भारतीय जनता पार्टी की निलंबित विधायक शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है। उन्हें बुधवार को ही पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी में शामिल किया था। अब पार्टी ने शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, वहीं चूरू के तारानगर से नेता प्रतिपक्ष के सामने नरेंद्र बडानिया मैदान में होंगे। इसी के साथ पार्टी अब तक 200 में से 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है।

हालिया लिस्ट में भी सत्ता का साथ निभाने वाले निर्दलीयों को मौका

बता दें कि कांग्रेस हाइ्रकमान की तरफ से पहले 21 अक्टूबर को 33 उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की गई थी। इसके अगले ही दिन 22 अक्टूबर को 43 और प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए गए, वहीं अब गुरुवार को तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें धौलपुर से शोभा रानी कुशवाहा, नगर से वाजिद अली, बबलू से गंगा देवी, मसूदा से राकेश पारीक, करौली से लखन सिंह मीणा, सपोटरा से रमेश चंद्र मीणा, पचपदरा से मदन प्रजापत को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इस सूची में भी उन निर्दलीय विधायकों के नाम शुमार हैं, जिनके पिछले करीब पांच साल सरकार के साथ खड़ा रहने का दावा किया जाता रहा है।

19 उम्मीदवारों की सूची में शामिल प्रत्याशियों के नाम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ