राजस्थान के डिप्टी CM को धमकी मामले में DGP का बड़ा बयान, जानें क्या बोले पुलिस अफसर?

राजस्थान के डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा को धमकी मिलने के मामले में पुलिस अफसरों का बयान सामने आया है। DGP और कमिश्नर ने केस में ताजा अपडेट दिए हैं। DGP साहू के बयान की तो हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि दोनों ने क्या कहा?

Rajasthan DGP UR Sahu

Rajasthan DGP UR Sahu

विज्ञापन

राजस्थान के DGP यूआर साहू ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जेल के अंदर से फोन पर मिली जान से मारने की फोन पर धमकी मामले में उन्होंने कहा कि जेल में मोबाइल का मिलना रेगुलर बात है। हमारे ही किसी स्टाफ की मिलीभगत है। मिलीभगत के बिना ऐसा कुछ नहीं हो सकता। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठने लगा है कि क्या राजस्थान पुलिस और जेल प्रशासन जेल में प्रतिबंधित मोबाइल को ले जाने पर पूरी तरह रोक ही नहीं लग पा रही है? ऐसा कौन है, जो कैदियों और दूसरे लोगों को अवैध रूप से जेल के अंदर मोबाइल उपलब्ध करवाने में सहायता कर रहा है।

वैसे DGP साहू के जेल में मोबाइल मिलने की प्रक्रिया रेगुलर होने वाला बयान काफी चर्चा में है, क्योंकि जब पुलिस विभाग के मुखिया ही जेल में मोबाइल मिलने की बात करने रहे हैं तो जेल जैसी सुरक्षित जगहों पर सुरक्षा तंत्र को लेकर सवाल उठने लाजिमी हैं। यह सवाल इसलिए भी बड़ा हो जाता है, क्योंकि कुछ वक्त पहले ही 2 बार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। वह फोन कॉल भी जेल से ही आया था और अब जिस फोन से उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को धमकी मिली है, उसकी लोकेशन भी जयपुर सेंट्रल जेल में ही मिली है।

विज्ञापन

कमिश्नर ने भी धमकी मामले का अपडेट दिया

जयपुर के कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को धमकी मिलने के मामले में पिछले 12 घंटे में तीसरी बार जयपुर सेंट्रल जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि कल देर शाम धमकी मिलने और कॉल करने वाले की लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल में ट्रेस होने के बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने सेंट्रल जेल जाकर तलाशी ली थी, लेकिन इस सर्च ऑपरेशन में उन्हें कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद अलसुबह जेल प्रशाशन की तरफ से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तीसरी बार फिर सुबह 10 बजे के करीब जेल में तलाशी ली गई।

पहले 2 बार की तलाश में जहां पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। वहीं तीसरी बार की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ मोबाइल और सिम कार्ड मिले। अब तक की जानकारी में यह बात सामने आई है कि जेल से ही यह कॉल किया गया है और जिस बंदे ने यह फोन किया है, वह इस वक्त भी जेल के अंदर ही है। इस मामले में पुलिस ने जेल में ही कुछ कैदियों और तीन अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, जल्दी ही धमकी देने वाले का सुराग पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ