मैडम CM दिल्ली को 'रामराज्य' कैसे बनाएंगी? अरविंद केजरीवाल-AAP पर निकाली भड़ास

दिल्ली में 26 साल बाद सरकार बनाने वाली भाजपा ने राजधानी को रामराज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए एक लाख करोड़ का बजट पेश किया है। आइए जानते हैं कि मैडम CM रेखा गुप्ता और भाजपा का दिल्ली के प्लान क्या है?

Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के विकास के लिए एक लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमें उन्होंने हर सेक्टर को पैसा आवंटित किया। खासकर यमुना नदी की सफाई कराने का प्लान बनाया। एक TV चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सरकार के विजन पर बात करते हुए पिछली सरकार पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की वर्किंग पर सवाल उठाए। साथ ही विपक्षी दल को चेताया कि फाइलें खुलेंगी और एक्शन लिया जाएगा। सच दुनिया के सामने लाया जाएगा। केजरीवाल की सरकार ने सीरियस एटिट्यूड के साथ में दिल्ली के लिए काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बजट पर सवाल उठा रही आम आदमी पार्टी

दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा पर फोकस नहीं किया, जबकि किसी भी शहर के डेवलपमेंट के लिए यह बेसिक जरूरते हैं और जब बात देश की राजधानी की हो तो लीक से हटकर काम होना चाहिए, लेकिन जनसेवा करने की बजाय अपनी सेवा की और अब जब भाजपा दिल्ली के विकास के लिए इतना भारी भरकम बजट पेश कर रही है तो यही आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि हवा हवाई बजट है। कहां से आएगा इतना पैसा? बजट के सोर्स क्या हैं? इनकम के नाम पर टैक्स का बोझ आम जनता और व्यापारियों पर पड़ेगा, लेकिन बताना चाहूंगी कि जो समझदार लोग हैं और जो बजट को समझते हैं, वे जानते हैं कि हमने कोई फिगर नहीं छिपाए। 100% एक-एक फिगर जनता के सामने है।

विज्ञापन

लूटे गए रेवेन्यू को वापस लाकर दिल्ली पर खर्च करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि टोटल एक्सपेंडिचर, टोटल रेवेन्यू, कैपिटल एक्सपेंडिचर, रेवेन्यू एक्सपेंडिचर सब जानकारी जनत को दी गई है। पूरे 1 लाख करोड़ के बजट का रिसोर्स हमारे अपने 67 इनहाउस रिसोर्स हैं, चाहे वह एक्साइज ड्यूटी हो, स्टंप ड्यूटी हो, सबका खुलासा किया गया है। भाजपा सरकार ने वर्किंग मोड में आते ही सबसे पहले एक काम किया। उन सभी लीकेज को बंद किया, जिसमें पाइप लगाकर लोग अपने घर तक राजस्व पहुंचा रहे थे। लीकेज बंद करने के बाद ही इतना प्रोविजन क्रिएट हुआ कि सरकार एक लाख करोड़ का बजट पेश कर पाई, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक हो जाए तो विकास छोड़ो, नजर तक नहीं आ पाएंगे।

विज्ञापन

कहां गया शराब ठेकेदार से जुटाया गया पैसा?

दिल्ली के लिए रेवेन्यू का सबसे बड़ा सोर्स एक्साइज है और इसी में सेंध लगाकर पिछली सरकार ने हजारों करोड़ का नुकसान सरकार का किया। शराब पर टैक्स ही खत्म कर दिया तो शराब ठेकेदारी से मिला पैसा कहां गगया? प्राइवेट लोगों के हाथ में चला गया, नेताओं के हाथ में चला गया और जब बेईमानी घर कर जाए तो सिस्टम में तो फिर नियमों से काम नहीं हो सकता। जो रिसोर्स जनता के काम आने वाले थे, जो रेवेन्यू जनता के काम आने वाला था, वह रेवेन्यू अपनी जेबों में भर लिया। फुल-फुल पेज एड लगवा लिए। पंजाब, तमिलनाडु, गोवा चुनाव में पार्टी का खूब प्रचार किया, लेकिन भाजपा सरकार उसी रेवेन्यू को वापस लेकर दिल्ली के विकास पर खर्च करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ