Rajasthan Crime Husband Murdered his Wife due to Affair: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी के अफेयर से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी तीसरी बार प्रेमी के साथ भागने के बाद जब घर लौटी तो, उसने पति से शराब मंगवाई, इसके बाद नशे में महिला ने प्रेमी को भी घर में साथ रखने की बात कही, जिस पर दोनों में विवाद हो गया और गुस्से में पति ने गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
रातभर शव के पास बैठा रहा पति
यह मामला चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा का है। हत्या के बाद पति रातभर शव के पास बैठा रहा, इसके बाद खुद जहर पीकर थाने पहुंच गया और पूरी घटना बताई। आरोपी पति मथुरालाल चारण ने बताया कि पत्नी का अफेयर चल रहा था और वह तीन बार घर से दो अलग-अलग प्रेमियों के साथ भाग चुकी थी। वह कुछ समय उसके साथ रहने बाद वापस घर आ जाती थी। महिला चार महीने पहले तीसरी बार अपने प्रेमी साथ भाग गई थी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: कांग्रेस का सर्वे लीक, 200 सीटों पर कराया था, दोबारा कराने के संकेत
प्रेमी को घर में साथ रखने की जिद कर रही थी महिला
आरोपी पति ने बताया कि तीन दिन पहले ही पत्नी ने इंस्टा से ऑडियो कॉल कर कहा कि मुझे लेने आ जाओ। मैं घर आना चाहती हूं। इस पर मैं बाइक से उसे लेकर आया था। इसके बाद शनिवार को उसने कहा कि मेरे लिए शराब लेकर आओ तो, मैंने शराब लाकर दे दी थी। इसके बाद नशे में अपने प्रेमी को घर में साथ रखने की जिद करने लगी और इस बात हम दोनों के बीच विवाद हो गया। रात करीब 12 बजे होंगे, मैंने हाथों से गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। ललिता (पत्नी) की मौत के बाद उसकी लाश के पास ही बैठा रहा।
मायके वालों ने शव लेने से इंकार किया
इस मामले को लेकर DSP प्रभुलाल कुमावत ने बताया कि शनिवार सुबह बाडोलिया में मर्डर की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक महिला ललिता चारण पत्नी मथुरा चारण की लाश पड़ी थी। इसी दौरान करीब 6 बजे थाने से सूचना मिली कि आरोपी मथुरा लाल खुद जहर पीकर थाने पहुंच गया और उसने बताया कि पत्नी के अफेयर से परेशान होकर उसको मार दिया है। महिला के ससुराल और पीहर पक्ष दोनों को सूचना दी गई। पीहर पक्ष ने शव लेने से इनकार कर दिया और ना ही कोई मोर्च्युरी में आया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines