Rajasthan CM Suspense Update: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के 8 दिन बाद भी प्रदेश में अभी तक सीएम का चेहरा तय नहीं हो पाया है। इस बीच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ में पार्टी ने सरकार का चेहरा तय कर लिया है। पार्टी ने विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना है। इसके अलावा विजय शर्मा और अरुण साव डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीएम और डिप्टी सीएम के साथ 13 मंत्री भी शपथ लेंगे।
इधर एमपी में भी भाजपा के पर्यवेक्षक दल के नेता राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं। एमपी में आज विधायक दल की बैठक होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आज शाम तक सीएम का नाम का ऐलान हो सकता है। वहीं राजस्थान में रविवार को चले घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर रही। लेकिन अब खबर है कि कल सीएम के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस कल खत्म हो सकता है।
यह भी पढे़ंः राजस्थान का CM कौन? अटकलों के बीच सामने आई विधायक दल बैठक की नई तारीख
कल 10 बजे विधायक दल की बैठक
भाजपा ने अपने सभी विधायकों को मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यालय बुलाया है। ऐसे में कल पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी। सीएम का नाम तय करने के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल सुबह तो वहीं सरोज पांडे और विनोद तावड़े आज शाम तक जयपुर पहुंच सकते हैं।
इन विधायकों ने वसुंधरा से की मुलाकात
इधर शनिवार और रविवार का दिन राजधानी जयपुर में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने विधायक दल की बैठक से पहले एक बार फिर अपने समर्थक विधायकों से मुलाकात की। शनिवार को शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, गुढ़ामालानी विधायक केके विश्नोई समेत एक दर्जन से अधिक विधायक वसुंधरा से मिलने उनके आवास पहुंचे।
राजेंद्र राठौड़ ने वसुंधरा पर साधा निशाना
इधर भाजपा विधायकों के वसुंधरा से मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पार्टी को पीएम मोदी के चेहरे पर जीत मिली है। उसके बाद भी अगर कोई यह सोच रहा है कि उनकी वजह से पार्टी को वोट मिले तो वह इस मुगालते में नहीं रहे। इधर विधायकों के वसुंधरा के मिलने को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। वसुंधरा जी दो बार सीएम और केंद्रीय मंत्री रही हैं ऐसे में जीते हुए जनप्रतिनिधि उनसे मुलाकात कर रहे हैं। यह एक सामान्य मुलाकात है। इसको शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देखना ठीक नहीं है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines