राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य खेल परिषद अध्यक्ष IAS नीरज के पवन को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की चेतावनी के साथ ई-मेल के जरिए भेजी गई है। ई-मेल में लिखा गया है कि हम नीरज के पवन को टुकड़े-टुकड़े कर काले सूटकेस में पैक कर देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी मार देंगे और उनका शव स्टेडियम के बीचों बीच रख देंगे।
मेल में लिखा गया है कि आरोपी ‘डिविज’ पर बलात्कार का आरोप है और अगर पुलिस ने कुछ नहीं किया तो वे खुद कानून हाथ में लेंगे। धमकी देने वाला दावा कर रहा है कि उन्होंने मानसिक अस्थिरता का सर्टिफिकेट पहले से बनवा रखा है, ताकि गिरफ्तारी के बाद बचाव हो सके। मेल में यह भी लिखा गया है कि सवाई मान सिंह स्टेडियम और मुख्यमंत्री की सुरक्षा खतरे में है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली के 32 छात्र स्कूल से क्यों निकाले गए, DPS का विवाद पहुंचा हाई कोर्ट, जानें क्या है मामला?
हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
पुलिस साइबर सेल मेल भेजने वाले की IP ट्रेस करने में जुटी है, लेकिन मेल VPN के जरिए भेजा गया है, जिससे सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही। सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्टेडियम, मुख्यमंत्री आवास और अन्य संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि यह मेल ऐसे समय आया है, जब राजस्थान में स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के चलते पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थीं।
अब मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी को निशाना बनाने की खुली धमकी के बाद सरकार और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। बता दें कि यह मेल 15 मई 2025 को सुबह 4:12 बजे भेजा गया है। ईमेल में लिखा है कि डिविज की बहू उससे खुश नहीं है, क्योंकि उसपर बलात्कार के आरोप है। ईमेल में पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें:ये है सेना का सबसे घातक ब्रह्मास्त्र, एक बार में 64 ड्रोन करेगा ढेर, जानें कैसे काम करेगा ‘भार्गवास्त्र’?
होटल चेक इन की डिटेल बताई
ईमेल में लिखा है कि पुलिस को कुछ समझ नहीं आ रहा कि सही से कैसे जांच करें। अगर हम सामने नहीं आएंगे तो पुलिस हमें नहीं पकड़ पाएगी। हम मुख्यमंत्री को भी मार सकते हैं और पुलिस कुछ नहीं करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो हम मुख्यमंत्री को भी मार देंगे। ईमेल क्रिकेट स्टेडियम को भेज रहे हैं, ताकि पुलिस का ध्यान उस आरोपी की ओर जाए, जिसपर साल 2023 में हैदराबाद के लेमन ट्री होटल में एक लड़की के दुष्कर्म का आरोप है।
यह भी पढ़ें:खूंखार जिहादी के साथ ट्रंप की फोटो वायरल, अमेरिका ने घोषित किया था आतंकी, रखा था 85 करोड़ का इनाम
ईमेल में यह सब भी लिखा
ईमेल में आरोप लगाया गया है कि खुद की दो बेटियां होते हुए प्रभाकर और लक्ष्मी ने दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित किया। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनके बेटे पर रेप के आरोप हैं। प्रभाकर ने होम लोन, कार लोन, बाइक और मोबाइल लिए हैं। उसे अपनी बहू की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है।
पुलिस प्रभाकर और लक्ष्मी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और बलात्कार के आरोपी डिविज के खिलाफ जांच क्यों नहीं कर रही? प्रभाकर और लक्ष्मी को सजा मिलनी चाहिए कि उन्होंने एक रेप के आरोपी के साथ बहू की शादी कर दी और उसे प्रताड़ित किया। जयपुर स्टेडियम और राजस्थान के मुख्यमंत्री खतरे में हैं। अगर बचा सकते हो तो बचा लो।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines