Cm ashok gehlot apologized in high court: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर हाई कोर्ट में माफी मांग ली है। राजस्थान हाई कोर्ट में उनके जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले में अगली सुनवाई के लिए 7 नवंबर की डेट तय की है। सीजे एजी मसीह और जस्टिस एमएम श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद नई तिथि मुकर्रर की। पूर्व न्यायिक अधिकारी शिवचरण गुप्ता की ओर से मामले में पीआईएल दाखिल की गई थी।
अशोक गहलोत की ओर से वकील प्रतीक कासलीवाल ने न्यायालय में दलील दी कि कई पूर्व जस्टिस की ओर से न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बात की गई है। जिसके बिहाफ पर ही गहलोत ने टिप्पणी की। ये उनके स्वयं के विचार नहीं हैं। वे न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं। अगर उनकी बातों से कोई ठेस न्यायपालिका को लगी है, तो वे बिना शर्त माफी मांगते हैं।
मेरे कहने से कई जज बने होंगे
कासलीवाल की ओर से कुछ दस्तावेज भी पेश किए गए। बता दें कि सीएम ने 30 अगस्त को न्यायपालिका को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि चाहे छोटी न्यायपालिका हो या बड़ी। सब जगह सेम हालात हैं। 25 साल पहले भी मुख्यमंत्री की सिफारिश पर हाई कोर्ट में जज बनते थे। मैं भी सेंटर में मिनिस्टर रहा हूं, हमने वो जमाना भी देखा है।
यह भी पढ़ें-Bollywood Actress की कार ने फेरारी को मारी टक्कर; दंपती की मौत
मैंने भी किसी की सिफारिश की होगी। और यह मानी भी गई होगी। मेरे कहने से कई जज बने होंगे, लेकिन बनने के बाद मेरे से उनकी कोई बात नहीं हुई। लेकिन आज न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की कई बातें सामने आती रहती हैं। उनके बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। कई कोर्टों में उनके खिलाफ वकीलों की ओर से प्रदर्शन किए गए थे।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines