राजस्थान निकाय चुनाव के लिए बीते दिनों हुए मतदान के बाद सोमवार को वोटों की गिनती की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बंपर वोट मिले. करीब 4000 से अधिक वार्डों पर कब्जा करने वाली बीजेपी ने निकाय चुनाव में लीड किया, जबकि कांग्रेस ने भी 3438 वार्ड पर कब्जा कर दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इस बीच चुनाव आयोग ने राजस्थान के 10 बूथों पर फिर से मतदान कराने का ऐलान किया है. वजह बताते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि इन 10 बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में आई गड़बड़ी के चलते स्पष्ट नतीजों का ऐलान नहीं किया जा सकता.
दोबारा कब और कहां होगा मतदान?
चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के चिन्हित बूथों पर 16 सितंबर 2026 को पुनर्मतदान कराया जाएगा. यह फैसला मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में सामने आई तकनीकी खराबी से जुड़ी शिकायतों और जिला निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट की जांच के बाद लिया गया है. आयोग के अनुसार, संबंधित मतदान केंद्रों पर तकनीकी समस्या से प्रभावित मतों की संख्या निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच जीत के अंतर से अधिक पाई गई. ऐसे में इन बूथों के मतदान को दोबारा कराना जरूरी माना गया, ताकि तकनीकी गड़बड़ी का असर चुनाव परिणाम पर न पड़े.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: वार्ड चुनाव में BJP और RLP प्रत्याशी को महज 1-1 वोट, परबतसर के हैरान करने वाले नतीजे
जयपुर के 5 बूथों पर दोबारा मतदान
जयपुर नगर निगम के पांच मतदान केंद्रों को फिर से वोटिंग के लिए चुना गया है. इनमें वार्ड 9 का बूथ नंबर 111, वार्ड 18 का बूथ नंबर 235, वार्ड 25 का बूथ नंबर 343 और वार्ड 34 के बूथ नंबर 477 और 484 शामिल हैं. इसके अलावा जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 के बूथ नंबर 338 पर भी फिर से वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा कोटा नगर निगम के तीन मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग होगी. इनमें वार्ड 87 का बूथ नंबर 99, वार्ड 44 का बूथ नंबर 448 और वार्ड 11 का बूथ नंबर 576 शामिल हैं. नगरपालिका सुकेत के वार्ड 4 के बूथ नंबर 5 पर भी मतदाता दोबारा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इन सभी मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इसके बाद पुनर्मतदान में पड़े वोटों की गिनती 17 सितंबर को सुबह 8 बजे निर्धारित स्थान पर की जाएगी. आयोग ने संबंधित उम्मीदवारों और उनके इलेक्शन एजेंट्स को पुनर्मतदान की तारीख, समय और मतदान केंद्र की जानकारी लिखित रूप से देने के निर्देश दिए हैं. मतदाताओं तक सूचना पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: BJP 4026, कांग्रेस 3438 और निर्दलीय 2436 वार्डों में जीते, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
20 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines