के जे श्रीवत्सन, जयपुर
Rajasthan By Election 2024: राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इस चुनाव में 85 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर रहकर मतदान (होम वोटिंग) करने की सुविधा दी गई है। इस पहल के तहत पहले दिन दौसा विधानसभा को छोड़कर 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 900 मतदाताओं ने इसका उपयोग कर मतदान किया। पहले दिन कुल 930 मतदाताओं में से 21 घर पर नहीं मिले। जबकि अन्य 9 की होम वोटिंग के लिए आवेदन करने के बाद मृत्यु हो गई है।
दौसा विधानसभा में 6 नवम्बर से शुरू होगा पहला चरण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने ये आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार 4 नवम्बर को झुंझुनूं के साथ ही अलवर के रामगढ़, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग के पहले चरण की शुरुआत की गई है। जबकि दौसा विधानसभा में होम वोटिंग का पहला चरण 6 नवम्बर से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: ब्यूटीशियन का ‘कातिल’ CCTV में कैद, महिला की आखिरी पलों की तस्वीर भी दिखी, फिर टुकड़ों में मिली लाश
नवीन महाजन के अनुसार, पहले दिन सबसे ज्यादा वोटिंग चौरासी विधानसभा क्षेत्र में हुई। जहां होम वोटिंग के जरिए कुल 253 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं खींवसर में 147, देवली-उनियारा में 157, झुंझुनू में 132, रामगढ़ में 132 और सलूम्बर में 79 मतदाताओं ने इस सुविधा का उपयोग किया।
ये है होम वोटिंग की प्रक्रिया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 3,193 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया। उन्होंने निर्धारित प्रपत्र 12डी में आवेदन दिया है। होम वोटिंग के लिए 87 मतदान दलों का गठन भी किया गया है। नवीन महाजन ये इस सुविधा की प्रक्रिया भी बताई है। उन्होंने कहा कि बीएलओ सभी मतदाताओं को पूर्व सूचना देकर निर्धारित दिन और समय पर होम वोटिंग के लिए मतदानकर्मी उनके घर जाते हैं। किसी कारण से मतदाता के घर पर नहीं मिलते हैं तो दूसरी बार जाते हैं। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान मत की गोपनीयता भंग नहीं हो।
कब-कहां होगा होम वोटिंग के जरिए मतदान?
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, होम वोटिंग के तहत दौसा विधानसभा क्षेत्र में 6-7 नवम्बर, झुंझुनू, खींवसर और सलूम्बर में 4-8 नवम्बर, रामगढ़ और चौरासी में 4-5 नवम्बर और देवली-उनियारा में 4-7 नवम्बर को मतदान करवाया जाएगा। इस अवधि में किसी भी कारण से मतदान नहीं कर पाने वाले मतदाताओं के घर पर दूसरा दौर 9-10 नवम्बर को होगा।
ये भी पढ़ें: AC ने ले ली मां और बेटा-बेटी की जान, सोते-सोते ही जिंदा जल गए; शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
16 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines