Bishnoi Tiger Force State President Reaction (लोकेश व्यास, जोधपुर): मुंबई में एक्टर सलमान खान के नजदीकी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली। काला हिरण शिकार मामले में आरोपी एक्टर सलमान खान को मौत के घाट उतारने का दावा लॉरेंस बिश्नोई कर चुका है। बॉलीवुड में अब लॉरेंस बिश्नोई का खौफ देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरनारायण के द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज किए जाने के बाद सलमान खान का काले हिरण के शिकार वाला मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।
इस बीच बिश्नोई महासभा कार्यकारिणी के सदस्य और बिश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहा हैकि बिश्नोई समाज जीव दया के लिए जाना जाता है, जीव हत्या के लिए नहीं। लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की है। लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बीच गैंगवार के चलते हमला हुआ है। उसका बिश्नोई समाज से कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि बिश्नोई समाज जीव दया के लिए अपनी पहचान रखता है, जीव हत्या के लिए नहीं।
इंसाफ नहीं होने से बिश्नोई समाज में आक्रोश
उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज जीव हत्या के विरुद्ध है। लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच कोई गैंगवार है। उनकी आपसी दुश्मनी है। उसका हमारे बिश्नोई समाज से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन हमारा बिश्नोई समाज हिरण शिकार मामले को लेकर नाराज है। सलमान खान के विरुद्ध काला हिरण शिकार मामले से जुड़े 4 मामले न्यायालय में लंबित हैं। उन मामलों को लेकर राज्य सरकार तेजी से काम करे। सलमान खान ने काले हिरणों का शिकार किया है। 26 साल हो चुके हैं।
1998 का मामला है, लेकिन आज तक यह विवाद नहीं सुलझा। मामले में इंसाफ नहीं होने के कारण समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सलमान खान ने वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत अपराध किया है। उसको लेकर न्यायालय अपना फैसला सुनाएगी, लेकिन पैसे के दम पर सलमान खान लगातार मामले को अटका रहे हैं, जबकि उन्हें भी इस विवाद को जल्द से जल्द निपटाने में सहयोग करना चाहिए। 26 साल से केस लंबित है, तारीख पर तारीख लग रही है। अब अपराध हुआ है तो इंसाफ मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें:‘मर्द हैं तो कर दो एनकाउंटर’; बाबा सिद्दीकी मर्डर से भड़के Sanjay Raut का शिंदे सरकार को खुला चैलेंज
एक्टर सलमान खान को माफी मांगनी चाहिए
रामपाल भवाद ने राजस्थान सरकार से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द राजस्थान सरकार सलमान खान से जुड़े हिरण शिकार मामलों की पुरजोर तरीके से पैरवी करे। लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच कोई और बात होगी, जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा चल रहा है। बिश्नोई समाज काले हिरण के शिकार से, जीव हत्या होने से आहत हुआ है और इस मामले में इंसाफ चाहता है। व्यक्ति से गलती हो जाती है। सलमान खान बड़े अभिनेता हैं, देश में लोग उनसे स्नेह करते हैं। मेरा आपको परामर्श है कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी गलती के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगना चाहिए।
यह भी पढ़ें:‘नाबालिग नहीं बाबा सिद्दीकी का हत्यारोपी’; जानें सच कैसे आया सामने और क्या किया गया था दावा?
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines