Sanjay Raut

'मर्द हैं तो कर दो एनकाउंटर'; बाबा सिद्दीकी मर्डर से भड़के Sanjay Raut का शिंदे सरकार को खुला चैलेंज

Sanjay Raut Reaction on Baba Siddique Murder: शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की नामी हस्ती को सरेआम मारकर लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जिम्मेदारी ले रहे हैं, सरकार-पुलिस क्या कर रही?

Sanjay Raut Challanged Eknath Sinde Government: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से सियासत गरमाई हुई है। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र का, मुंबई का, बॉलीवुड इंडस्ट्री में नामी फेस थे। 12 अक्टूबर दिन शनिवार की रात को सरेआम 3 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस अब तक 4 शूटरों को ही पकड़ पाई है। हालांकि एक फेसबुक पोस्ट करके लॉरेंस बिश्नोई को टैग करके बिश्नोई गैंग द्वारा हत्या कराए जाने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

इस बीच प्रदेश के नेता लगातार शिंदे सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। शिवसेना UBT के नेता संजय राउत ने भी शिंदे सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि हाथों में हथकड़ी और मुंह पर काला कपड़ा पहने यौन शोषण के आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर कर दिया जाता है। अगर मर्दानगी दिखानी ही है तो उनका एनकाउंटर करो न, जिन्होंने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई। ये रिपोर्ट देखिए और जानिए उन्होंने और क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ