Bikaner News: राजस्थान की बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा होने से 2 जवान शहीद हो गए हैं। यहां तोपाभ्यास के दौरान गोला फट गया। जिसकी चपेट में 3 जवान आ गए। दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। तीसरे जवान को इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रेंज के नॉर्थ कैंप में सेना के जवान तोपाभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान गोला फट गया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। लूणकरणसर सीओ नरेंद्र पूनिया ने घटना की पुष्टि की है। इस फायरिंग रेंज में पिछले तीन दिन में यह दूसरा हादसा है। तीन दिन पहले भी एक जवान हादसे में शहीद हो गया था।
यह भी पढ़ें:संविधान में चर्चा पर हर आरोप का जवाब, संसद में गृहमंत्री अमित शाह के भाषण की 10 खास बातें
वह जवान तोप को टॉइंग व्हीकल से जोड़ रहा था। लेकिन तोप फिसलने के कारण वह नीचे दब गया था। जिसके कारण मौके पर मौत हो गई थी। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार बुधवार को ट्रेनिंग के दौरान टैंक में गोला-बारूद लोड किया जा रहा था। लेकिन अचानक गोला फटने की वजह से तीन जवान इसकी चपेट में आ गए। गोले का चार्जर फटने की वजह से हादसा हुआ है। सेना के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे जवान को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय पुलिस को दी सूचना
विस्फोट की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस को भी सेना की ओर से सूचना दी गई थी। जिसके बाद लूणकरणसर इलाके के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। हादसे में आशुतोष मिश्रा और जितेंद्र नामक जवान शहीद हुए हैं। घायल सैनिक को सबसे पहले सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
12 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
15 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines