(साहिल खान, भिवाड़ी, अलवर)
भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फूलबाग स्थित दिलखुश ढाबे पर खाना खाने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामूली बिल को लेकर होटल मालिक और उसके भांजे को बेरहमी से पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया।
क्या था मामला?
रविवार रात भिवाड़ी थाने के तीन पुलिसकर्मी- कॉन्स्टेबल शांतिलाल, समय सिंह और राम सिंह ढाबे पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले गाड़ी में बैठकर शराब पी, फिर नशे की हालत में खाना खाया। जब ढाबा मालिक हुकुमचंद शर्मा ने खाने के 230 रुपए मांगे, तो पुलिसकर्मियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। हुकुमचंद ने जब रियायत कर 150 रुपए मांगे, तो वे भड़क उठे।
ये भी पढ़ें-नोएडा में NH-9 पर सड़क हादसे में महिला की मौत, लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने से ड्राइवर अमराराम को बुलाया। वह राम सिंह और समय सिंह के साथ ढाबे पहुंचा। सभी पुलिसकर्मियों ने होटल मालिक और कर्मचारियों की पिटाई की। हुकुमचंद शर्मा और उसके भांजे प्रदीप कुमार शर्मा को जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले गए।
थाने में बर्बरता
रात 11 बजे थाने में कॉन्स्टेबल शांतिलाल और एएसआई अमर सिंह ने थाना अधिकारी की केबिन के सामने प्रदीप को सीढ़ियों पर पटक कर पीटा। शांतिलाल को पता चला कि प्रदीप ने मारपीट की वीडियो बनाई है। उन्होंने प्रदीप की गर्दन पैर से दबाई और मोबाइल का पासवर्ड पूछा। फोन खोलकर वीडियो-फोटो डिलीट कर दिए।
इस दौरान प्रदीप का सिर सीढ़ियों से टकरा गया। उसके सिर और कान के पास से खून बहने लगा। मामला बढ़ता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया।
गंभीर चोटें और इलाज
प्रदीप का प्राथमिक इलाज कर रात को छुट्टी दे दी गई। सोमवार सुबह मामले को तूल पकड़ता हुआ देख थाने के पुलिसकर्मी और अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में जुट गए। यहां तक कि पीड़ित पर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान शहर में कुछ बिचोलिए बीच में आए और पुलिसकर्मियों की बात रखते हुए पीड़ित पक्ष पर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। वहीं ढाबा मालिक हुकुमचंद शर्मा और पीड़ित प्रदीप कुमार अब डरे-सहमे हैं और पुलिस की गुंडागर्दी से भयग्रस्त हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत देने का विचार कर रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ पूरे मामले में अब तक कोई भी उच्च पुलिस अधिकारी सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है। यह चुप्पी कानून के रखवालों पर कई सवाल खड़े करती है।
ये भी पढ़ें- नोएडा के ‘फार्म हाउस’ में नाइट पार्टी के दौरान बवाल, 80 लोगों के बीच हुई गोलीबारी
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
22 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines