नोएडा में NH-9 पर सड़क हादसे में महिला की मौत, लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

नोएडा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के NH-9 पर आज सोमवार को बाइक सवार दो लोग कार की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रखी।

Noida Traffic

Noida Traffic

विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के नोएडा सेक्टर-63 में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के NH-9 पर बाइक में सवार दो लोग कार की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि हादसे के बाद नाराज होकर लोग सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को वहां से हटवाया। इससे लाल कुआं से दिल्ली जाने वाली तरफ कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहन और शव को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन

बाइक सवार महिला की मौत

पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी छिजारसी चोटपुर कॉलोनी की मोनिका सोमवार करीब 6 बजे किसी जानकार के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में जाते वक्त लाल कुआं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टियागो कार की चपेट में मोनिका की बाइक आ गई। मोनिका की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों ने करीब 3 घंटे तक एनएन-9 पर शव रखकर सड़क जाम रखी।

इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट

विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से अक्षरधाम की ओर जाने वाला रास्ता डायवर्ट कर दिया गया, जिससे सुबह-सुबह ऑफिस और काम पर निकलने वालों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। NH-24 पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। दिल्ली की ओर जा रहे यात्रियों को चिल्ला बॉर्डर पर ही रोककर उन्हें दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी फ्लाईवे की ओर मोड़ा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ