Rajasthan Assembly Session: विधानसभा में संगठित अपराधों पर नियंत्रण विधेयक पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के बीच जमकर बहस हुई। बहस के दौरान गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट और देशद्रोह के मुकदमों का जिक्र छिड़ गया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने जब बिल में फोन टेपिंग से जुड़े प्रावधानों को लेकर कमेंट किया तो धारीवाल ने कहा फोन टेपिंग तो बड़ा लंबा किस्सा है। उन बातों को याद मत दिलाओ, याद दिलाओगे तो फंस जाओगे, फंसे पड़े हो।
पायलट पर मुकदमा करवाते हो और हमसे आंख लड़ाते हो
नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने धारीवाल पर निशाना साधते हुए कहा आप चार-चार टेप लेकर आए थे, कहां से आए थे वो टेप? कैसे करवा दिया था मुकदमा। पायलट पर आपने मुकदमा कैसे करवाया? पायलट पर राजद्रोह का मुकदमा करवाते हो और हमसे आंख लड़ाते हो। धारीवाल ने कहा कि इंडियन टेलीग्राफ एक्ट और इंडियन एविडेंस एक्ट में कोई विरोधाभास नहीं है।
यह भी पढ़ें: Seema Haidar: फर्राटेदार अंग्रेजी, आईडी कार्ड पर तारीख…, सीमा हैदर के एजेंट होने पर गहराया शक
हाईकोर्ट का फैसला आपकी सरकार के खिलाफ
धारीवाल के जवाब में राठौड़ ने कहा कि फोन टेपिंग को लेकर हाईकोर्ट का लेटेस्ट फैसला आपकी सरकार के खिलाफ गया है। शशिकांत वाले मामले में रेवेन्यू बोर्ड में आपने फोन टेप करवाए थे। आईजी को आपने सक्षम ऑथारिटी मानकर फोन टेप करवाए थे। हाईकोर्ट ने उन सारे फोन टेप को सबूत मानने से इंकार कर दिया। इस पर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि इससे नुकसान किसका है राठौड़ साहब, जो आपके बस की बात है, वह मेरे बस की भी है।
बहस के दौरान यूनिवर्सिटी के दिनों को याद करते हुए उस दौरान हुए मुकदमों की ओर राठौड़ ने इशारा किया तो रघु शर्मा ने कहा कि उस लिस्ट में तो आप भी थे और मैं भी था। वो सारी लिस्ट है मेरे पास, आप और मैं अलग नहीं थे।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines