Rajasthan General Conference Rajpurohit Samaj, भीनमाल (राजस्थान): राजस्थान में आगामी चुनावों को लेकर राजनीति सियासत लगातार चल रही है। प्रदेश में चुनाव के तहत कई महासभाओं और सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में सभी जातीय वर्ग के लोग शामिल हो रहे है और अपनी-अपनी मांगों को लेकर राजनीतिक समूहों से बात-चीत कर रहे है। इस बीच भीनमाल में भी महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।
यह भी पढ़ें: सीएम गहलोत आज जोधपुर वासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, सूरपुरा सफारी पार्क का करेंगे लोकार्पण
राजपुरोहित समाज का महासम्मेलन
राजस्थान में जालोर जिले के भीनमाल में राजपुरोहित समाज द्वारा महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सभा में काफी भीड़ के साथ लोग शामिल हुए। महासम्मेलन राजस्थान में होने वाले अगामी चुनावों के तहत किया गया। कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज ने चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर बात किया।
सरकार से चुनाव टिकट की मांग
राजपुरोहित समाज के महासम्मलेन के दौरान आगामी चुनावों में टिकट देने की मांग पर जोर दिया गया। अगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट देने से समाज में राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। राजपुरोहित कल्याण बोर्ड ने चुनाव को लेकर सरकार से कई मुद्दों पर मांग की। महासम्मेलन में सभी जातीय वर्ग को ध्यान में रखते हुए अपनी बातों को रखा गया, जिसमें हजारों लोग ने जमा होकर बोर्ड की बातों को सुना।
राजपुरोहित समाज का वर्चस्व
राजपुरोहित समाज के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में राजपुरोहित समाज काफी बड़ा है, फिर भी केवल एक सीट आहोर पर टिकट दिया जा रहा है। राजनीति में प्रतिनिधित्व देने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए। राजपुरोहित समाज ने कई जिलों में अपना काम बहुत ही अच्छी तरीके से किया है।
प्रदेश के लोगों की मांग
राजपुरोहित समाज ने दोनों राष्ट्रीय दलों पर जोर देते हुए सरकार से टिकटों को देने की गुहार लगाई। महासम्मेलन के तहत सरकार से बीजेपी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को पांच-पांच टिकट देने की मांग भी की गई। वहीं अपनी कई मांगों को लेकर लोग महासम्मेलन में उपस्थित रहें। लोगों ने कहा कि हम केवल किसी का वोट बैंक बनकर नहीं रह सकते, हम पार्टियों के पीछे नहीं जाएंगे पार्टी को टिकट लेने के लिए हमारे पास आना होगा। जानकारी के अनुसार राजपुरोहित समाज के महासम्मेलन में 11 तरह की मांगें की गई। जिस पर समाज के लोगों ने अपनी सहमति जताई है।
<
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines