सीएम गहलोत आज जोधपुर वासियों को देंगे करोड़ों की सौगात, सूरपुरा सफारी पार्क का करेंगे लोकार्पण

CM Ashok Gehlot, CM Ashok Gehlot Jodhpur Visit, Jodhpur News, Rajasthan News, Jaipur News
विज्ञापन

जोधपुर: सीएम अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर शहर को 180 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम में सीएम गहलोत अलग-अलग स्थानों पर कई शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

सीएम गहलोत सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट परिसर में महाधिवक्ता कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे उम्मेद स्टेडियम में राज्य स्तरीय शहरी और ग्रामीण ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। इसी बीच सीएम गहलोत मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की भी सौगात देंगे।

विज्ञापन

सीएम गहलोत शाम 6 बजे सूरपुरा सफारी पार्क का लोकार्पण और निरीक्षण करेंगे, उसके बाद शाम 6.30 बजे आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज में लीला देवी टांक का मूर्ति अनावरण और हाल का लोकार्पण करेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत सीएम शाम 7 बजे आरटीओ फाटक पर बने ओवरब्रिज का लोकार्पण और निरीक्षण करेंगे, उसके बाद रात 8 बजे पॉलिटेक्निक परिसर में बने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करेंगे तथा रात 10 बजे पुनः जयपुर लौटेंगे।

सीएम गहलोत लोकार्पण कार्यक्रम के तहत करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से बने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, करीब 82 करोड़ रुपए की लागत से बना आरटीओ ओवर ब्रिज तथा करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से बने सुरपुरा एम्यूजमेंट पार्क का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=pyC5iQnlpeU

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ