Rajasthan Election:'कांग्रेस ने राजस्थान की संस्कृति को बर्बाद कर दिया', PM मोदी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

PM Modi targeted Congress government in Rajasthan: विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के लिए पीएम मोदी राजस्थान के उदयपुर पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की संस्कृति को बर्बाद कर दिया है।

modi ji

PM Modi targeted Congress government in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में सतना में चुनावी रैली को सम्बोधित करने के बाद राजस्थान के उदयपुर पहुंचे हैं। यहां पर वह एक पब्लिक रैली को सम्बोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां कांग्रेस की सरकार है, यही कारण है कि पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठन बिना किसी डर के रैलियां करते हैं। आतंकवादियों की हितैषी कांग्रेस सरकार राजस्थान को बर्बाद करके ही मानेगी। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, सरकार की तुष्टिकरण की नीति ने राजस्थान की संस्कृति, राजस्थान की विरासत और राजस्थान के गौरव को खतरे में डाल दिया है।

कांग्रेस सरकार ने पाप किया

पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कितने ही क्षेत्र से गरीबों की पलायन की खबरें आ रही हैं। यदि कांग्रेस की सरकार रहेगी तो यह पलायन और भी बढ़ेगा इसलिए अब राजस्थान को देर नहीं करनी है। पीएम ने कहा कि हमने पिछले पांच साल में राजस्थान में ऐसे हालात कभी नहीं देखे। किसने सोचा होगा कि राजस्थान में रामनवमी जुलूस और कांवर यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है? लेकिन कांग्रेस सरकार ने ये पाप किया।

महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन

पीएम मोदी ने कहा कि महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन पर है, राजस्थान में आज ना तो गरीब, पिछड़े और दलित सुरक्षित हैं और ना ही बहन-बेटियां। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध को काबू करने में पूरी तरह नकारा साबित हुई है। कानून व्यवस्था के सवाल पर कांग्रेस का मंत्री मजाक उड़ाते हैं कि यह मर्दों का प्रदेश है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए, उनके मुख से ऐसे शब्द शोभा नहीं देते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ