---विज्ञापन---

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। उनका परिवार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान श्रीगंगानगर ले गया है।

---विज्ञापन---

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में सुबह 6.25  बजे निधन हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका परिवार उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान श्रीगंगानगर ले गया है। हालांकि, अब श्रीकरणपुर विधानसभा का चुनाव रद्द हो जाएगा और चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद बाबा बालक नाथ ने विधानसभा चुनाव की भारत-पाकिस्तान मैच से की तुलना, दिया विवादित बयान

मौत का कारण नेचुरल बताया गया

75 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का डेथ सर्टिफिकेट भी सामने आया है। जिसमें उनकी मौत का कारण नेचुरल बताया गया है। बता दें कि इससे पहले उनकी मौत की खबर की पुष्टी से पहले अफवाह चली थी कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि, अब उनके डेथ सर्टिफिकेट से आधिकारिक तौर से पुष्टी हो गई है कि कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की बुधवार सुबह तड़के मौत हो गई है।

---विज्ञापन---

कौन थे गुरमीत सिंह कुन्नर

कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का जन्म 6 जून 1948 में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में हुआ था। वह श्रीकरणपुर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1998, 2008 और 2018 में श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। हालांकि, उन्होंने अपने राजनीतिक की करियर की शुरुआत 1980 के सरपंच के चुनाव से की थी। बता दें कि वह 1988 में पंचायत समितित पदमपुर के प्रधान चुने गए थे और 1995 में उप जिला प्रमुख बने थे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: पहले सोचा एक टांग तोड़ूं, अब दोनों तोड़नी पड़ेंगी; भाजपा प्रत्याशी का विवादित बयान

---विज्ञापन---

First published on: Nov 15, 2023 10:31 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola