Rajasthan Assembly Election 2023; Congress Leader Rajeev Shukla Press Conference, अजमेर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में मतदान का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। चुनाव प्रचार का शोर भी थमने वाला है। इसी बीच गुरुवार को अजमेर में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने प्रतिद्वंद्वी राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला है। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। इसी के साथ उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में चुनाव जीतने के बाद भाजपा नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, जो उन्हें आगे करके चुनाव लड़ा जा रहा है?
मीडिया से मुखातिब हो कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर आप देखें, एक भी गारंटी-एक भी वादा आज तक भाजपा ने पूरा नहीं किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हर भारतीय के खाते में 15-15 लाख रुपए आने का वादा किया। कभी किसी के खाते में ऐसी कोई रकम नहीं, लेकिन बाद में कह दिया कि ये चुनावी जुमला था। उन्होंने (भाजपा नेताओं ने) कहा-हमारी सरकार आएगी तो हम पेट्रोल 40 रुपए में और डीजल 30 रुपए में बेचेंगे, यहां सौ का आंकड़ा पार कर गया। हालांकि वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बहुत कम हुई, भारत को सस्ता तेल मिल रहा था, लेकिन बावजूद इसके देश की जनता को भाजपा सरकार ने कोई राहत नहीं दी। गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ा दिए। 2021 तक हर किसी को पक्की छत देने के वादे को लेकर भाजपा पर हमलावर हुए कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि आज भी करोड़ों लोग यूं ही परेशान हो रहे हैं। खाद के दाम भी भाजपा ने बढ़ा दिए। हर चीज महंगी हो रही है, लेकिन ये पार्टी कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
कहा-वादे पूरे नहीं हुए तो हारी थी भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले जनता के बीच आते हैं और हर जगह मोदी जी का चेहरा आगे कर देते हैं, सोचने वाली बात है कि मोदी मुख्यमंत्री बनेंगे क्या? अभी तक भाजपा के पास राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजक्ट करने के लिए कोई नेता नहीं है। ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की यहां लाइन लगी हुई है। मोदी आते हैं और घोषणाएं करके चले जाते हैं। कोई भी वादा पूरा नहीं हो पाता और लोग परेशान होते रहते हैं। किसी भी राज्य में उन्होंने जो-जो वादे किए थे, पूरे नहीं किए गए। इसीलिए हिमाचल भी हारे, कनार्टक भी हारे। यही कारण था कि पिछली बार वो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों राज्य हारे थे।
पढ़ें DeepFake की एक रोचक कहानी, जिसमें पीएम मोदी भी नहीं पहचान पाए थे अपना हमशक्ल
‘चिरंजीवी योजना की रकम 25 से बढ़ाकर 50 करेगी कांग्रेस सरकार’
दूसरी ओर कांग्रेस की उपलब्धियों पर बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जो भी वादा करती है, उसे हम पूरा जरूर करेंगे। चिरंजीवी योजना है, जिसमें लोगों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए हमने दिए। बहुत लोगों इससे फायदा हुआ और अब उस रकम हो हम 50 लाख करने जा रहे हैं। इसके अलावा गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) से बहुत कारोबारी परेशान हैं, हम GST का सरलीकरण करेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की तरह व्यापारियों को 5 लाख तक का ऋण हम देंगे। इसी तरह विद्यार्थियों को भी हम बिना किसी ब्याज के 5 लाख का ऋण देंगे। जैसे ही 12वीं करके लड़के-लड़कियां कॉलेज में ग्रेजुएशन के पहले साल में जाएंगे, उन्हें लैपटॉप भी कांग्रेस की तरफ से दिए जाएंगे। एक बहुत बड़ीर योजना है कि परिवार की महिला मुखिया को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
पढ़ें राजेश पायलट की अदावती का 20 साल पुराना किस्सा, जिसका जिक्र पीएम मोदी ने कल चुनावी सभा में किया
और क्या-क्या है कांग्रेस के घोषणापत्र में
राजीव शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐलान किया कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को गैस का सिलेंडर भी 400 रुपए में मिलेगा। हालांकि इसके उलट भाजपा की साढ़े 4 सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए है, जो बहुत कम है। दूसरी ओर हम हर बीपीएल परिवार को इसका लाभ देंगे। जहां पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बात है, कांग्रेस की सरकार वाले तमाम राज्यों में यह पहले ही लागू की जा चुकी है। दूध नहीं देने वाले पशुओं को सड़कों पर छोड़ देने वाले लोगों को ऐसा नहीं करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनसे 2 रुपए किलो गोबर खरीदा जाएगा। छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार ने यह योजना शुरू की थी, जिसके बाद न सिर्फ लोगों को-अपितु सरकार को भी फायदा हो रहा है। इस गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर 10 रुपए किलो बेचा जा रहा है। यही व्यवस्था राजस्थान में भी लागू की जाएगी। इसके अलावा किसानों के कर्ज भी हम माफ करेंगे। हमने पहले भी यह किया है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines