राजस्थान भाजपा का संकल्प पत्र जारी, बालिकाओं को KG से PG तक फ्री शिक्षा, युवाओं को ढाई लाख सरकारी नौकरियां

Rajasthan BJP Released Sankalp Patra: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में पार्टी का सकंल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में एमपी की तर्ज पर राजस्थान में भी लखपति दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की गई है।

Rajasthan BJP Released Sankalp Patra

Rajasthan BJP Released Sankalp Patra

विज्ञापन

Rajasthan BJP Released Sankalp Patra: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में राजस्थान सरकार की पहचान गरीबों के साथ अत्याचार, भ्रष्टाचार, बहन-बेटियों के साथ दुराचार, पेपरलीक के तौर पर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में भययुक्त माहौल बनाने का काम किया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में राजस्थान रेप के मामले में नंबर 1 है। किसानों के साथ भी इस सरकार ने छलावा किया है। झूठा कर्जमाफी का वादा करके ये लोग सत्ता में आए थे। पेपरलीक मामलों पर उन्होंने कहा कि औसतन प्रदेश में हर साल 3 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। कांग्रेस की सरकार ने सर तन से जुदा वाले नारों का समर्थन करने वाले लोगों को बढ़ावा दिया है।

Advertisment

भाजपा के संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें

  1. गेहूं पर एमएसपी के अतिरिक्त 2700 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाएगा
  2. 19400 किसानों की कुर्क जमीनों के बदले में सरकार बनने पर कमेटी बनाकर मुआवजा दिया जाएगा।
  3. हर थाने में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाई जाएगी।
  4. बालिकाओं को केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा
  5. लखपति दीदी योजना के तहत 6 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण देकर लोन दिया जाएगा।
  6. उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा।
  7. ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को हर महीने 1200 रुपये दिए जाएंगे।
  8. पेपरलीक के मामलों की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाएगी।
  9. भ्रष्टाचार की जांच के लिए भी अलग से एसआईटी बनाएंगे।
  10. बेटी के जन्म पर 2 लाख का सेविंग बाॅन्ड दिया जाएगा। बेटी के छठी क्लास में आने पर 6 हजार रुपए, नौंवी क्लास में आने पर 8 हजार रुपए, 10वीं में 10 हजार, 12वीं में 14 हजार और प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए और 21 साल की होने पर 1 लाख रुपए खाते में जमा किया जाएगा।
  11. मेरिट में आने वाली छात्राओं को 12वीं क बाद स्कूटी दी जाएगी।

बता दें कि पार्टी ने संकल्प पत्र के लिए एक समिति का गठन किया था। जिसका अध्यक्ष केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाया गया था। समिति के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्होंने ढ़ाई महीने तक अलग-अलग तरीकों से लोगों से संपर्क कर करीब 1 करोड़ 23 लाख लोगों से सुझाव प्राप्त किए। उन्हीं सुझावों के आधार पर पार्टी ने अब संकल्प पत्र जारी कर रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ