'राजस्थान से कांग्रेस की विदाई तय', अमित शाह बोले- गहलोत सरकार ने राम दरबार पर चलवाया बुलडोजर

Amit Shah addresses a press conference in Jaipur: राजस्थान के जयपुर में अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर चलवाया।

BeFunky-photo (9)
विज्ञापन

Amit Shah addresses a press conference in Jaipur: राजस्थान के जयपुर में अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गहलोत सरकार ने सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर चलवाया, अलवर में ड्रिलिंग मशीन से शिवलिंग तोड़ा गया था। शाह ने इस दौरान गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने, आगे कहा कि राजस्थान में इस तरह के तुष्टिकरण के कई मामले देखने को मिले हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस सरकार की विदाई तय 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने कहा कि  राजस्थान के हर कोने में लोगों में बदलाव का मूड है। राजस्थान की जनता ने हर क्षेत्र में नाकाम और नाकाम कांग्रेस सरकार को विदाई देने का मन बना लिया है। राजस्थान ने हमेशा मोदी जी के साथ खड़ा रहकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी की सभी सीटें भाजपा के खाते में देकर राजस्थान की जनता ने हमेशा मोदी जी को अपना समर्थन दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैंने पूरे राजस्थान का दौरा किया है और विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बन रही है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

news 24 Whtasapp Channel

तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर

अमित शाह ने कहा कि गहलोत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है। पिछले 5 वर्षों में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए हैं। वोट बैंक की राजनीति के चलते गहलोत सरकार ने दंगाइयों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में राजस्थान में अगर किसी की सबसे बुरी हालत हुई है तो वो है महिलाओं और दलितों की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ