Rajasthan Assembly By Election: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस पार्टी अकेले लड़ेगी। कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान जारी किया है। इससे पहले कई तरह की अटकलें लग रही थीं। जिन पर अब विराम लग गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में 7 सीटें खाली हो चुकी हैं। कांग्रेस अब इन सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बैठक के बाद प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ी बात कही।
उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। वहीं से प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। हालांकि डोटासरा ने स्पष्ट किया कि मीटिंग में गठबंधन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। अगर कोई फैसला होगा तो उसके बारे में भी दिल्ली से निर्देश आएंगे। आपको बता दें कि राजस्थान में 13 नवंबर को उपचुनाव तय है। वहीं, 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
जिन सात सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें दौसा, रामगढ़, देवली उनियारा, झुंझुनूं, चौरासी, सलूंबर और खींवसर शामिल हैं। इनमें पहले 4 सीटों पर कांग्रेस जीतकर आई थी। बीजेपी को सिर्फ सलूंबर सीट पर जीत हासिल हुई थी। दो अन्य सीटों पर दूसरे दलों ने कब्जा जमाया था। झुंझुनूं सीट पर इस बार मुस्लिम न्याय मंच टिकट के लिए डिमांड कर रहा है। मंच का कहना है कि कांग्रेस यहां से अल्पसंख्यक समुदाय का प्रत्याशी उतारे। कांग्रेस नेता और मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार तो अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस दफ्तर के बाहर भी जुट गए।
दो सीटों पर सामने आए दावेदार
चौपदार का कहना है कि आजादी के बाद से ही मुस्लिम कांग्रेस के साथ हैं। इस बार उन लोगों ने टिकट की डिमांड की है। देवली-उनियारा से इस बार नरेश मीणा दावा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उनको ही टिकट देगी, पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि वे ही इस सीट से जीत हासिल करेंगे।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines