Jaipur News: (केजे श्रीवत्सन, जयपुर) राजस्थान विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी सरकार के बीच गतिरोध भी देखने को मिला था। शुक्रवार को भी गर्मागर्मी सामने आई। वहीं, एक ऐसा मामला शुक्रवार को हुआ, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल भजनलाल सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ गया, जब वे आदिवासियों के सबसे बड़े महापुरुषों में शुमार बिरसा मुंडा के बारे में बिना कागज पढ़े कुछ भी नहीं बोल पाए।
बजट पर हो रही थी चर्चा
मंत्री खराड़ी सरकार की बजट को लेकर की गई विभागीय घोषणाओं के तहत आज आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। खराड़ी चर्चा के बीच सवालों के जवाब दे रहे थे, लेकिन यह सबके लिए चौंकाने वाली बात थी कि जिस आदिवासी समाज से खुद वे आते हैं, जिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम को लेकर वे जनता के बीच वोट मांगने जाते हैं, ऐसी ही आदिवासी पहचान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा के बारे में वे बिना पढ़े कुछ भी नहीं बोल पाए।
एक मिनट तक ढूंढते रहे गायब पन्ना
दरअसल विधानसभा में मंत्री ने अपने विभाग के लिए बजट आवंटन पर चर्चा के बीच सवालों का जवाब देते हुए सबसे पहले आदिवासी महापुरुषों के बारे में बताना शुरू किया था। बिरसा मुंडा का जिक्र किया तो उनके हाथ में पहले से लिखकर लाए गए पन्नों में से एक गायब था, जिसे मंत्री पूरे 1 मिनट और 5 सेकंड तक ढूंढते रहे। हैरानी की बात है कि जब उनको यह पन्ना नहीं मिला तो मंत्री बिरसा मुंडा के बारे में आगे कुछ भी नहीं बोल पाए। कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने कहा कि वे फिर कभी विस्तार से इस बारे में बात करेंगे।
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case में आरोपी के वकील का बड़ा खुलासा, सहमति से बने संबंध; रेप का दावा झूठा
यह भी पढ़ें:Pune Bus Misdeed Case के आरोपी का बड़ा खुलासा, रिश्तेदार से बोला- गलती हो गई
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines