भारत लौटने पर अंजू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राजस्थान SP बोले- सवालों के जवाब देने होंगे; पाकिस्तानी पति की भी प्रतिक्रिया आई

Bhiwadi Anju News: राजस्थान के भिवाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत वापस लौटने की तैयारी कर रही है। अंजू की वापसी को लेकर भिवाड़ी पुलिस ने कहा है कि जब वह अपने बच्चों से मिलने भारत आएगी, तो उससे पूछताछ की जाएगी।

Bhiwadi Anju News, Rajasthan Anju News, Anju return India, Bhiwad Police, interrogated, Nasrullah, Arvind, Pakistan Anju News, Hindi News, Bhiwadi News, Rajasthan News

Anju is preparing to return India Bhiwadi SP said she interrogated: राजस्थान के भिवाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत वापस लौटने की तैयारी कर रही है। पाकिस्तान पहुंचने पर अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है और वो अब फातिमा बन चुकी है, लेकिन अब अंजू को अपने बच्चों की इतनी याद सताने लगी कि उसने भारत वापस लौटने का फैसला किया है। अंजू की वापसी को लेकर भिवाड़ी पुलिस ने कहा है कि जब वह अपने बच्चों से मिलने भारत आएगी, तो उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

अंजू हर सवालों का जवाब देने के लिए तैयार

वहीं, दूसरी तरफ अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह अंजू के भारत आने को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भारत सरकार अंजू के साथ अच्छा बर्ताव करेगी। वैसे तो अंजू पुलिस के हर सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन जिस तरह से भारत में उसे लेकर बातें उड़ी हैं, उसे देखते हुए वह डरा हुआ है, उसको डर है कि कहीं अंजू के साथ कुछ गलत न हो जाए।

विज्ञापन

पूछताछ की जाएगी

अंजू की भारत वापसी को लेकर भिवाड़ी के एसपी योगेश दधीच ने कहा है कि जब अंजू भारत आएगी तो उसे उसके पति अरविंद को साथ बिठाकर औपचारिक पूछताछ की जाएगी। वहीं, भारत में मौजूद अंजू के पति अरविंद ने कहा कि उनको अंजू के भारत आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अरविंद ने कहा कि वे अपने बच्चों के साथ खुश हैं। इस मामले को लेकर में भिवाड़ी पुलिस ने भी कहा कि अंजू के वापस भारत आने की उनको कोई सूचना नहीं मिली है। इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी, अगर अंजू भिवाड़ी आएगी, तो कानून के अनुसार इस मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 जुलाई को अंजू घूमने का बताकर भिवाड़ी स्थित अपने घर से निकली, उसके बाद 23 जुलाई को अचानक मीडिया में खबरें आने लगीं की अंजू अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। 25 जुलाई को अंजू और नसरुल्लाह ने निकाह कर लिया। इस दौरान अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल करते हुए अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है, उसके बाद से अंजू पाकिस्तान में नसरुल्लाह के साथ ही रह रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ